Accident on Yamuna Expressway

Accident on Yamuna Expressway : यमुना एक्सप्रेसवे पर माइलस्टोन 143 व 142 के बीच आज सुबह एक भीषण हादसा हो गया। घने कोहरे और धुंध के चलते यमुना एक्सप्रेसवे पर हाथरस के सादाबाद क्षेत्र में आज सुबह नोएडा से आगरा की ओर जा रहे एक के बाद एक 8 वाहन आपस में टकरा गए। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई जबकि 7 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को हाथरस जिला अस्पताल तथा आगरा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। घटना आज सुबह लगभग 7 बजे की बताई जा रही है।

हादसे की जानकारी मिलते ही सादाबाद कोतवाली पुलिस के अलावा यमुना एक्सप्रेस वह कर्मी तथा पेट्रोलिंग वाहन एंबुलेंस मौके पर पहुंचे वाहनों में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसके बाद पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए कृष्णा हॉस्पिटल आगरा में भर्ती कराया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से हटाकर रास्ता साफ किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:

दिल्ली में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आये अब तक के सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमण के मामले