delhi-lock down

नई दिल्ली: चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनियाभर में महामारी का रूप ले चुका है। पूरे विश्व के लोग कोरोना वायरस से इतने भयभीत हैं जितने कि शायद द्वितीय विश्व युद्ध में भी नहीं हुए होंगे। भारत की बात करे तो यहाँ जो हालत अब होने जा रहे है वह शायद इमरजेंसी के समय में भी नहीं रहे होंगे। कोरोना वायरस की महामारी के बढ़ते मामले को देखते हुए केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने कोरोना प्रभावित 75 जिलों को 31 मार्च तक के लिए लॉकडाउन किया। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाएं मिलेंगी। रेल सर्विस, मेट्रो सर्विस और बस सर्विस इस दौरान बंद रहेगी। वहीँ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गौतमबुद्ध नगर (नोएडा, ग्रेटर नोएडा), गाजियाबाद, कानपुर सहित यूपी के कुल 15 जिलों में 25 मार्च तक लॉकडाउन की घोषणा की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल ने भी दिल्ली में लॉकडाउन की घोषणा की है।

दिल्ली के सात जिलों को 31 मार्च तक लॉकडाउन किया

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल अनिल बैजल ने कोरोना के खिलाफ जंग में दिल्ली के सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया है। कोरोना से फैलने वाले संक्रमण को रोकने के लिए देश की राजधानी दिल्ली के सभी सात जिलों को लॉकडाउन कर दिया गया है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार शाम इसका एलान किया। कल छह बजे से दिल्ली में लॉकडाउन लागू होगा और यह 31 मार्च तक लागू रहेगा। सीएम केजरीवाल ने बताया कि दिल्ली की सारी सीमाएं कल से सील रहेंगी।

निर्माण कार्यों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई हैं।
सभी धार्मिक स्थल पूरी तरह से बंद रहेंगे।
डीटीसी बसों के संचालन में कटौती की गई।
लोग कम से कम घर से बाहर निकलें, पांच से ज्यादा लोगों एक जगह न हों इकट्ठा
राशन और खाने पीने की दुकानें खुली रहेंगी।
पेट्रोल पंप, सीएनजी पंप, एलपीजी गैस पंप खुले रहेंगे।
अस्पताल और बिजली के दफ्तर खुले रहेंगे।

लॉकडाउन क्या है

लॉकडाउन एक तरह से आपातकाल व्यवस्था होती है। अगर किसी शहर या इलाके में लॉकडाउन की घोषणा होती है तो वहां के लोगों को घरों से निकलने की इजाजत नहीं होती है। हालांकि इस दौरान कुछ जरुरी सामान जैसे  दवा, बैंक, अस्पताल और राशन-पानी की जरूरत के लिए घर से बाहर निकलने की छूट मिलती है।

75-cities-lock-down

देश के इतिहास में यह पहली बार हुआ होगा जब देश की पूरी रेल सेवायें (मालगाड़ी को छोड़कर) इतने दिनों तक बंद रहेंगी। इसके अलावा दिल्ली, मुम्बई और कोलकाता में भी मेट्रो सेवा 31 तक पूरी तरह बंद रहेंगी। रेलवे ने 31 मार्च रात 12 बजे तक के लिए सभी ट्रेनें रद्द कर दी हैं। सिर्फ मालगाडी चलेगी।