plantation-by-police-commissioner

ग्रेटर नोएडा : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज रविवार को वन महोत्सव के अंतर्गत प्रदेशभर में एक दिन में 25 करोड़ पौधे लगाने का मिशन पौधारोपण-2020 का शुभारंभ किया गया। इसी कड़ी में आज ग्रेटर नोएडा के विभिन्न क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये गए। जिसके तहत जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न विभागों व संस्थानों द्वारा 9 लाख से अधिक पौधरोपण किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्य में अन्य सरकारी विभागों के साथ पुलिस विभाग भी अपना पूरा सहयोग योगदान देगा। ‘मिशन पौधरोपण-2020’ के तहत गौतमबुद्धनगर के पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने रविवार को सूरजपुर स्थित पुलिस लाइन व फायर ब्रिगेड स्टेशन फेस-2 में पौधरोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। इसके अंतर्गत जनपद के सभी थानों में भी पौधरोपण किया गया।plantation-at-yamuna-area

पुलिस आयुक्त आलोक सिंह ने बताया कि पौधरोपण अभियान के अंतर्गत जन सहभागिता एवं अंतरविभागीय समन्वय के माध्यम से पूरे प्रदेश में एक दिन में 25 करोड़ से अधिक औषधीय, फलदार, छायादार आदि प्रजातियों के पौधे लगाए जा रहे हैं। जनपद गौतमबुद्धनगर में 860 स्थानों पर 9.17 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य मिला है, जिसमें पुलिस विभाग द्वारा भी पूरा सहयोग दिया जाएगा। पुलिस आयुक्त ने कहा कि मिशन पौधरोपण अभियान में सभी लोगों को बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने की जरूरत है। पर्यावरण को बचाना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त अखिलेश कुमार, अपर पुलिस आयुक्त श्रीपर्णा गांगुली सहित सभी पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने पौधरोपण किया।

जिलाधिकारी ने दादरी विधायक के साथ सूरजपुर वेटलैंड में किया पौधरोपण

प्रदेश सरकार के महत्वाकांक्षी कार्यक्रम ‘मिशन पौधरोपण-2020’  के अवसर पर रविवार को जिलाधिकारी सुहास एल वाई एवं दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर व अन्य अधिकारियों ने सूरजपुर वेटलैंड में पौधरोपण किया। पर्यावरण को बचाने के लिए जन सामान्य को अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया गया।plantation-by-police-commissioner

जिलाधिकारी ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा पूरे प्रदेश भर में एक ही दिन में 25 करोड़ पौधे लगाना सुनिश्चित किया गया है, जिसके तहत जनपद गौतमबुद्धनगर में विभिन्न विभागों व संस्थानों द्वारा 9 लाख से अधिक पौधरोपण किया जा रहा है। जनपद गौतमबुद्धनगर पर्यावरण को लेकर अति संवेदनशील है। पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में पौधरोपण कार्यक्रम की बहुत अधिक महत्ता है। जनपद के सभी नागरिकों को स्वप्रेरणा से आगे आकर अपने अपने स्तर पर वृहद पौधरोपण करना चाहिए, ताकि पर्यावरण को और अधिक शुद्ध बनाया जा सके। जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से इस वष्रा ऋतु में अधिक से अधिक पौधरोपण करने का आह्वान किया है। वहीं दादरी विधायक तेजपाल सिंह नागर ने कहा कि वृक्षों का मनुष्य के जीवन में बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान है। वृक्ष सभी जीवों एवं मानव को प्राण वायु प्रदान करते हैं। अत: सभी नागरिकों को इस विषय में गंभीरता से चिंतन करते हुए अपने आसपास के क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधरोपण करने के लिए आगे आना चाहिए। इस अवसर पर सीडीओ अनिल कुमार सिंह, डीएफओ पीके श्रीवास्तव,  उपायुक्त उद्योग अनिल कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।

यमुना प्राधिकरण द्वारा यमुना क्षेत्र में किया वृहद पौधरोपण अभियान

प्रदेश सरकार के वृहद पौधरोपण अभियान को सफल बनाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण द्वारा 1.10 लाख पौधे लगाए जाएंगे।plantation-at-yamuna-area

रविवार को प्राधिकरण सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने आईटीबीपी के जवानों के साथ वृहद पौधारोपण अभियान का शुभारंभ किया। प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-29, 32 का मध्य ग्रीन बेल्ट, एक्सप्रेसवे से सटी ग्रीन बेल्ट, सेक्टर-22 डी, सेक्टर-20 पॉकेट डी, ई, एफ एवं सेक्टर-18 समेत कुल 14 स्थानों पर पिलखन, पीपल, जामुन, नीम, आंवला, शहतूत, गुलमोहर, मौलश्री आदि प्रजाति के पौधे लगाए गए। प्राधिकरण द्वारा नि:शुल्क पौधे भी वितरित किए गए। इस अवसर ओएसडी शैलेंद्र भाटिया, जीमए प्रोजेक्ट केके सिंह, एके अरोड़ा, एके सिंह, आनंद मोहन, नंद किशोर सुन्दरियाल आदि अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।