Uttaranchal Yuva Jan Sangathan (Reg.) Faridabad's new executive committee was formed

बीते कई वर्षों से सेहतपुर फरीदाबाद में उत्तराखंड प्रवासियों की सांस्कृतिक व सामाजिक धरोहर को आगे बढ़ा रही उत्तरांचल युवा जन संगठन (रजि.) फरीदाबाद की कार्यकारिणी का रविवार को चुनाव हुआ. जिसमें पहले दो बार कार्यकारिणी सदस्य रह चुके पैनल पर संस्था के सदस्यों ने फिर से भरोसा जताया है। चुनावों को निष्पक्ष रूप से कराने के लिए सदस्यों ने चुनाव अधिकारी हर्षपाल नेगी व सह चुनाव अधिकारी महिपाल सिंह नेगी व विक्रम सिंह रावत का आभार प्रकट किया व नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। संस्था के सदस्य रमेश चंद के मुताबिक चुनाव कोरोना के नियमों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण माहौल में हुए और हमें उम्मीद है कि नई कार्यकारिणी पूर्व की भांति सबको साथ लेकर निरंतर अपने लोगों की सेवा में तत्पर रहेगी। नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची निम्न है।

जगत सिंह रावत (अध्यक्ष)
मंगल सिंह पटवाल (उपाध्यक्ष)
उमेश काला (महासचिव)
गिरीश लखेड़ा (कोषाध्यक्ष)
मोहन सिंह रावत (सचिव)