leopard

कोटद्वार: उत्तराखण्ड के पहाड़ी इलाकों में आजकल भूस्खलन के अलावा तेंदुओं का आतंक भी हुआ है। रविवार को  लैंसडौन वन प्रभाग के दुगडडा रेंज मे खेत मे बकरी चरा रही एक महिला को तेंदुए ने अपना शिकार बना दिया। प्राप्त सूचना के अनुसार रविवार को लगभग दिन के एक बजे ग्राम जुवां तहसील कोटद्वार की एक 50 वर्षीय महिला गांव से कुछ दूर खेतों में बकरियां चुगाने गयी थी कि तभी घात लगाकर बैठे तेंदुए ने महिला की बकरी पर हमला कर दिया। जैसे ही महिला बकरी को तेंदुए के जबड़े से छीनने का प्रयास करने लगी तभी अचानक तेंदुए ने बकरी को छोड़कर महिला पर हमला कर दिया और महिला को मौत के घाट उतार दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे राजस्व विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तेंदुआ महिला को 50 मीटर दूर झाडियों में ले गया था। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत का बन गयी है। ग्रामीणों ने क्षेत्र में पिंजरा लगाने व तेंदुए को आदमखोर घोषित करने की मांग की है। वही मौके पर वन विभाग की टीम भी पहुंच गयी है। महिला पर हमले की जानकारी पास में अन्य महिलाओं ने गांव में आकर दी। जिसके बाद वन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम घटना स्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए बेस अस्पताल कोटद्वार लाया गया है।

यह भी पढ़ें:

दिलेर महिला ने खूनी संघर्ष में हमलावर तेंदुए को मार गिराया