मध्यप्रदेश के देवास में एक बार फिर सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा हो गया। यहाँ पिकनिक मनाने गई 7 लड़कियां व महिलाएं सेल्फी लेने के चक्कर में तालाब में डूब गई। जिनमें से 6 को तो मौके पर मौजूद मछुआरे और चरवाहे ने बचा लिया, लेकिन एक किशोरी की मौत हो गयी। रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद उसकी लाश बरामद की गयी। यह हादसा देवास के राजानल तालाब में हुआ। हादसे की शिकार किशोरी इंदौर की रहने वाली थी और अपने रिश्तेदार के घर देवास आयी थी। जहाँ से वह अपने रिश्तेदारों के साथ पिकनिक मनाने पहुंची थी। उनके साथ अन्य महिलाएं और लड़कियां भी थीं। उसे बचाने के चक्कर में एक के बाद एक 6 लड़कियां और महिलाएं तालाब में कूदती गयीं। उन सबको तो वहां मौजूद मछुआरे और चरवाहे ने बचा लिया, लेकिन एक लड़की को नहीं बचाया जा सका। गोताखोरों और ग्रामीणों ने तालाब में लड़की की तलाश शुरू की, लेकिन अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन बंद कर दिया गया। सुबह होते ही एनडीआरएफ की टीम ने फिर से लड़की की तलाश शुरू की गई, और तब जाकर 14 वर्षीय किशोरी की लाश बरामद हुई।