4 लोकसभा और 10 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के आज घोषित परिणामो से भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा है। विपक्षी एकजुटता भाजपा पर भारी पड़ रही है। भाजपा लोकसभा और विधानसभा की केवल एक-एक ही सीट जीत पाई है हालाँकि पार्टी महाराष्ट्र की पालघर सीट बचाने में कामयाब हो गई है। परन्तु उत्तर प्रदेश के कैराना की बहुचर्चित लोकसभा सीट हारने से भाजपा को बहुत बड़ा झटका लगा है। कैराना सीट पर राष्ट्रीय लोकदल की तबस्सुम हसन ने भाजपा की मृगांका सिंह को लगभग 45 हजार वोटों से हराकर जीत दर्ज की है। नागालैंड लोकसभा सीट पर भाजपा की सहयोगी एनडीपीपी ने जीत दर्ज की है। इसके अलावा विधान सभा की 10 सीटों में से भाजपा को केवल थराली (उत्तराखण्ड) की सीट पर जीत मिल पाई है।

चार लोकसभा सीटों के परिणाम

  1. उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट-   तबस्सुम हसन (राष्ट्रीय लोकदल)
  2. महाराष्‍ट्र की पालघर लोकसभा सीट-      राजेंद्र गावित  (बीजेपी)
  3. महाराष्‍ट्र की भंडारा-गोंदिया लोकसभा सीट- मधुकर कुकड़े  (एनसीपी)
  4. नगालैंड लोकसभा सीट-                 तोखेहो येपथोमी (एनडीपीपी)

10 विधानसभा सीटों के परिणाम

1- उत्‍तराखंड की थराली विधानसभा सीट- मुन्नी देवी शाह (बीजेपी)
2- बिहार की जोकीहाट विधानसभा सीट – शाहनवाज आलम (आरजेडी)
3- झारखंड की गोमिया विधानसभा सीट- बबिता देवी (झामुमो)                                                                 4-झारखंड की सिल्ली विधानसभा सीट – सीमा महतो (झामुमो)
5- पंजाब की शाहकोट विधानसभा सीट – हरदेव सिंह लाडी (कांग्रेस)                                                            6- मेघालय की अम्पति विधानसभा सीट- मियानी दलबोत शिरा (कांग्रेस)
7- यूपी की नूरपुर विधानसभा सीट-  नईमुल हसन (समाजवादी पार्टी)
8- केरल की चेंगन्नुर विधानसभा सीट- साजी चेरियन (एलडीएफ)
9- पश्चिम बंगाल की महेशतला विधानसभा सीट- मेहश चंद्र दास (टीएमसी)
10- महाराष्ट्र की पलुस कडेगांव विधानसभा सीट- विश्वजीत पतंगराव कदम (कांग्रेस)