CAA-protest-in-Delhi

नई दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के विरोध में देश की राजधानी दिल्ली के जाफराबाद सहित कई इलाकों में हिंसा भड़क गई है। मौजपुर में हालात तनावपूर्ण हैं. नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोग और समर्थक आमने-सामने हैं। गोकुलपुरी इलाके में प्रदर्शकारियों की तरफ से की गई फायरिंग में हेड कांस्टेबल की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि विरोधियों की ओर से की गई फायरिंग में रतन लाल नाम के हेड कांस्टेबल की मौत हो गई है। वह एसीपी गोकुलपुरी ऑफिस में तैनात थे। कई पुलिसकर्मी घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कई वाहनों, दुकानों और घरों में आग लगा दी गई।

हिंसा में शहादरा के डीसीपी अमित शर्मा भी घायल हो गए. उन्होंने पटपड़गंज के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। जाफराबाद इलाके में भारी संख्या में प्रदर्शनकारी अभी भी जमा हैं। प्रदर्शनकारियों नेमौजपुर में दो घरों को आग के हवाले कर दिया है। विरोध के नाम पर सरेआम गुंडागर्दी जारी है। लोगों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे हैं। जाफराबाद मेंतनावपूर्ण हालात बने हुए हैं। यहां एक शख्स बीच रोड पर फायरिंग करते हुए देखा गया है।

हालात बिगड़ता देख दिल्ली मेट्रो ने जाफराबाद, मौजपुर-बाबरपुर, गोकुलपुरी, जौहरी एन्क्लेव और शिव विहार स्टेशनों के एंट्री और एग्जिट गेटों को बंद कर दिया है। अब उस रास्ते पर मेट्रो ट्रेनें वेलकम मेट्रो स्टेशन तक ही जाएंगी। उत्तर पूर्वी दिल्ली के कम से कम 10 जगहों पर हिंसा के देखते हुए धारा 144 लगाई गई।

नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में रविवार को शुरू हुए हिंसक प्रदर्शन आज भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। अब इसकी चिंगारी मानों आसपास के अन्य इलाकों में भी पहुंच गई। आज सीलमपुर में गोलियां चलीं। भजनपुरा में आगजनी की खबरें हैं। कई बाइक्स को फूंक दिया गया। हिंसा के दौरान का एक विडियो भी आया है। इसमें शख्स ने पुलिसवाले के सामने गोलियां चलाई हैं। विडियो में दिख रहा है कि शख्स पुलिसवाले के सामने बंदूक लेकर बढ़ता है। पुलिसवाले के रोकने के बावजूद वह वहां गोलियां चला देता है। खबरों के मुताबिक, उसने 8 गोलियां चलाई थीं। गोली चालनेवाले शख्स को सीएए के खिलाफ धरने पर बैठा हुआ बताया जा रहा है। प्रदर्शन के चलते हिंसा अब आसपास के इलाकों में भी फैल चुकी है।

बताया जा रहा है कि इलाके में अभी पर्याप्त संख्या में पुलिस बल नहीं हैं, लेकिन सूचना मिल रही है कि कुछ ही समय में यहां पैरा मिलिट्री फोर्स की कंपनी पहुंचने वाली है। उपद्रवी बेखौफ दिख रहे हैं। वे पुलिस पर शराब की बोतलों से हमला कर रहे हैं। इसके अलावा लगातार फायरिंग भी की जा रही है। पुलिस लगातार माइक के जरिए उनसे शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

टीवी पर हेडलाइन देखकर घर में ही बेहोश हुईं दिल्ली हिंसा में मारे गए हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल की पत्नी पूनम। रतन लान मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले थे। परिवार के साथ बुराड़ी के अमृत विहार में रहते थे। परिवार में पत्नी पूनम, दो बेटियां और एक 9 साल का बेटा है। तीनों बच्चे अभी पढ़ रहे हैं।