uttarakhand-shradotsav

नोएडा : ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सामाजिक संस्था “उत्तराखंड जन विकास समिति” द्वारा रविवार, 5 जनवरी 2020 को  बीजीएस विजयनाथम स्कूल में एक भव्य उत्तराखंडी सांस्कृतिक कार्यक्रम “उत्तराखंड शरदोत्सव 2020” लागी बडुली आयोजित किया जा रहा है। समिति के सदस्य लक्ष्मण सिंह बिष्ट ने बताया कि एक दिन का यह शरदोत्सव कार्यक्रम इस बार अपनी संस्कृति, पलायन और पर्यटन को समर्पित किया गया है। सांस्कृतिक कार्यक्रम रविवार 5 जनवरी 2020 को दोपहर 12 से शुरू होगा। जिसमे उत्तराखंड के प्रसिद्ध लोकगायक किशन महिपाल, थलकी बजार फेम बीके सामंत, माया उपाध्याय, पन्नू गुसाईं आदि कलाकार उत्तराखंडी संस्कृति और लोकसंगीत से रूबरू कराएंगे।

उन्होंने बताया कि “उत्तराखंडी (ग्रेनो वेस्ट) जन विकास समिति” प्रवासी उत्तराखंडियों का समाजिक संगठन है, जो कि आने वाले समय पर उत्तराखंड के 13 जिलो मे पलायन और पर्यटन पर से जुड़े कार्यक्रम शुरू करेगा।