saloni

श्रीनगर गढ़वाल: कोट ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय रामपुर संकुल, खन्दूखाल की छात्रा कुमारी सलोनी का चयन हिम ज्योति आवासीय विद्यालय देहरादून में होने पर ग्राम सभा रामपुर एवं शिक्षक समाज ने हर्ष व्यक्त किया। ज्ञात रहे इससे पूर्व कुमारी सलोनी का चयन राजीव नवोदय विद्यालय में भी हुआ है। एक निर्धन परिवार से ताल्लुक रखने वाली सलोनी ग्राम मरगुण के पिता सुभाष चंद्र व माँ श्रीमती विनिता देवी ने अपनी बालिका की सफलता का श्रेय विद्यालय की प्रधानाध्यापिका अध्यापिका श्रीमती ममता नेगी एवं गजे सिंह पुण्डीर के कुशल मार्गदर्शन को दिया। उन्होंने मुक्त कंठ से विद्यालय की प्रशंसा करते हुए आभार प्रकट किया।

सलोनी की सफलता पर उप शिक्षा अधिकारी कोट सावेद आलम, ग्राम प्रधान रामपुर श्रीमती सीता देवी, SMC अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी, पूर्व संकुल समन्वयक महेश गिरि, कमलेश जोशी, श्रीमती गणेशी देवी, श्रीमती नविता देवी, श्रीमती अनिता देवी, श्रीमती गुड्डी देवी, सुनिता पुरी, प्रदीप कुमार, देवेन्द्र, श्रीमती सरोज बिष्ट, श्रीमती कृष्णा थपलियाल, श्रीमती आशा नेगी, रोशन डोगरा, भूपेंद्र सिंह रावत, सुर्दशन पुण्डीर तथा श्रीमती पदमा खण्डूरी ने खुशी व्यक्त करते हुए सलोनी को भविष्य के लिए अनन्त शुभकामनाएं दीं।