inspire-award

पौड़ी गढ़वाल: जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्डस प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता राजकीय इंटर कॉलेज पौड़ी में आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में 15 विकासखण्डों के 251 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। दो दिनों की इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जनपद के 25 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए।

इंस्पायर अवार्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चयनित 25 बाल वैज्ञानिक

जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्डस प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जगदीश सिंह, अभिषेक भट्ट, अमित खेतवाल, साक्षी नेगी, सूरज सिंह रावत, मुस्कान, धर्मेंद्र नेगी, योगिता, चंद्रकला, प्रदीक रावत, नागेंद्र सिंह, क्षितिज भंडारी, शिवानी, विवेक नयाल, कृष्णा रावत, अभिषेक रंजन, दीपाली, किशन सिंह पुंडीर, प्रवीन सिंह, विवेक नेगी, प्रियांशी नेगी, दिव्यांशु भंडारी, आयुष किरण, फैजल अली और संजना बिष्ट का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।inpire-award

जिला समन्वयक इंस्पायर अवॉर्ड देवेंद्र रावत ने बताया कि राज्य स्तरीय इंस्पायर अवॉर्ड प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता का आयोजन आगामी 11 एवं 12 फरवरी को लक्ष्मण विद्यालय इंटर कॉलेज देहरादून में किया जायेगा। तथा राष्ट्रीय स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन 14 एवं 15 फरवरी 2019 को दिल्ली में होगा। उन्होंने चयनित छात्र छात्राओं से अनुरोध किया कि आगामी प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने के लिए अपने मार्गदर्शक शिक्षकों के साथ यथासमय अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करें। इस संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु जिला समन्वयक (पौड़ी) इंस्पायर अवॉर्ड देवेंद्र सिंह रावत से मोबाइल नंबर 9411749127 पर संपर्क कर सकते हैं।

दुगड्डा ब्लॉक रहा पहले स्थान पर

जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्डस प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में जनपद के 15 विकासखण्डों में दुगड्डा विकासखण्ड को प्रथम स्थान मिला। द्वारीखाल विकासखण्ड इस प्रतियोगिता में दूसरे स्थान पर रहा। जबकि खिर्सू विकासखण्ड को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जीआईसी पौड़ी के प्रधानाचार्य विमल चन्द्र बहुगुणा, मुख्य शिक्षा अधिकारी मदन सिंह रावत, कविता नेगी, जगमोहन पुंडीर, डॉक्टर एनपी उनियाल, डीएस रावत, जगदीप रावत,शशि शेखर ममगाई और संग्राम नेगी आदि ने विजेता छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनाएं दी हैं।

चमोली जनपद के 32 बच्चे राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित

चमोली जनपद में संपन्न हुई जनपद स्तरीय इंस्पायर अवार्डस प्रदर्शनी एवं प्रोजेक्ट प्रतियोगिता में चमोली जनपद के कुल 32 बाल वैज्ञानिकों के मॉडल आगामी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं। इन्सपायर अवार्डस चमोली जनपद प्रभारी आत्मा प्रकाश डिमरी ने बताया कि सभी चयनित बच्चों को आगामी 11 व 12 फरवरी को देहरादून में आयोजित राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए अपने-अपने अभिभावकों से अनापत्ति प्रमाणपत्र लेकर 10 फरवरी को देहरादून पहुँचने के लिए सूचित कर दिया गया है। बच्चों के साथ 2 महिला शिक्षिकाएं एवं 2 पुरुष शिक्षक जाएंगे। अधिक जानकारी हेतु 9412961986 एवं 9997101372 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड सरकार ने 10 फीसदी सवर्ण आरक्षण को दी मंजूरी, ऐसा करने वाला दूसरा राज्य