police-medal

नई दिल्ली :  स्वतंत्रता दिवस पर देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सराहनीय सेवाओं के लिए “पुलिस पदक” से सम्मानित करेंगे। “पुलिस पदक” सम्मान  से नवाजे जाने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में से चार नाम उत्तराखंड पुलिस कर्मियों के भी हैं। इसके साथ ही एसआई कमलेश भट् को अन्वेषण में उत्कृष्टता के लिए केंद्रीय गृह मंत्री पदक से नवाजा जाएगा। शुक्रवार को पुलिस मुख्यालय ने इनकी सूची जारी कर दी।

स्वतंत्रता दिवस-2020 इन्हें मिलेगा पुलिस पदक

  • करन सिंह नगन्याल, पुलिस उपमहानिरीक्षक, सुरक्षा
  • दलीप सिंह कुंवर, एसएसपी ऊधमसिंह नगर
  • कैलाश चंद्र पंवार, पुलिस उपाधीक्षक एसटीएफ
  • पितृशरण बहुगुणा, उप निरीक्षक आरमोरर, पुलिस मुख्यालय

एसआई कमलेश भट्, केंद्रीय गृहमंत्री पदक

9 बार पुलिसमैन ऑफ द मंथ तथा प्रदेश स्तरीय पुलिस वाद-विवाद प्रतियोगिता में लगातार 5 बार चैंपियन रहे थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट का चयन केंद्रीय गृहमंत्री पदक के लिए हुआ है। 21 अगस्त को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह उन्हें दिल्ली में सम्मानित करेंगे।