Coronavirus Update uttarakhand : उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं. आज मंगलवार को प्रदेश में कोरोना वायरस के कुल 85 नए मामले सामने आये हैं. स्वास्थ्य विभाग द्वारा दोपहर 02 बजे जारी हेल्थ बुलेटिन में 41 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई थी. जबकि अभी रात 8 बजे जारी दूसरी रिपोर्ट में 44 नए लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं. आज मिले कुल 85 कोरोना संक्रमितों में से सबसे ज्यादा 37 लोग देहरादून जिले से हैं, वहीँ 22 लोग नैनीताल जिले से, 14 लोग टिहरी गढ़वाल से, 06 लोग चमोली से, 03 पौड़ी गढ़वाल से, 02 रुद्रप्रयाग से तथा 01 कोरोना पॉजिटिव मरीज हरिद्वार जिले से हैं. जिसके बाद अब प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों को आंकड़ा बढ़कर 1043 पहुँच गया है. इसके अलावा 252 लोग ठीक होकर घर भी लौटे हैं. जबकि 05 लोगों की मौत हो चुकी है.
आज मिले 85 कोरोना संक्रमितों में से 67 से ज्यादा लोग मुम्बई से यहाँ पहुंचे हैं, जबकि 03 लोग दिल्ली से, 02 पुणे से तथा 04 लोग दूसरे मरीजों के सम्पर्क में आने संक्रमित हुए हैं. जबकि 09 लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री पता नहीं चल पाई है.
उत्तराखंड में अब तक कोरोना covid-19 के जिलेवार मामले
जनपद | कोरोना के मरीज |
नैनीताल | 285 |
देहरादून | 279 |
टिहरी | 91 |
उधमसिंह नगर | 82 |
हरिद्वार | 77 |
पौड़ी | 37 |
अल्मोड़ा | 63 |
पिथौरागढ़ | 27 |
चमोली | 19 |
उत्तरकाशी | 21 |
बागेश्वर | 21 |
चंपावत | 33 |
रुद्रप्रयाग | 8 |
कुल | 1043 |