yogi's-farther-funeral

ऋषिकेश : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पिता स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर आज पंच तत्व में विलीन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज सुबह ऋषिकेश के पास फूलचट्टी स्थित गंगा घाट पर किया गया। उनके जेष्ठ पुत्र मानवेंद्र सिंह बिष्ट ने पिता की चिता को मुखाग्नि दी। इस दौरान उनके पुत्र शैलेन्द्र सिंह व कनिष्ठ पुत्र महेंद्र सिंह सहित परिवार व गांव के लोग भी मौजूद रहे।

cm-yogi-father-funeral

फूलचट्टी स्थित गंगा घाट पर आज सुबह करीब नौ बजे स्व. आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर लाया गया। दाह संस्कार से पहले उत्तराखंड के मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल, मदन कौशिक, धन सिंह रावत, गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत, उत्तर प्रदेश के एडिशनल रेजिडेंट कमिश्नर सौम्य श्रीवास्तव, योगी आदित्यनाथ के ओएसडी राज भूषण सिंह रावत, स्वामी रामदेव, स्वामी चिदानंद आदि ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

बतादें कि सीएम योगी के पिता 89 वर्षीय आनंद सिंह बिष्ट ने सोमवार सुबह 10:44 बजे दिल्ली के एम्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बीमार थे। आनंद सिंह बिष्ट का पार्थिव शरीर सोमवार शाम करीब सात बजे उनके पैतृक गांव पंचुर लाया गया।

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने आज फूलचट्टी गंगातट, पौड़ी गढ़वाल में समाजसेवी स्व. आनंद सिंह बिष्ट जी के अंतिम संस्कार में शामिल होकर पार्थिव देह पर पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वर्गीय आनंद सिंह जी जैसे समाजसेवी की कमी प्रदेश को हमेशा खलेगी, इनके द्वारा समाज के प्रति किए गए कार्यों को सदैव याद रखा जाएगा। परमपिता परमेश्वर शोकाकुल परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।

यह भी पढ़ें:

लॉकडाउन के चलते अपने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगे सीएम योगी, मां को लिखा भावुक पत्र