Congress demonstrations on rising inflation in Uttarakhand

पौड़ी : उत्तराखंड में महंगाई के मुद्दे पर आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह जगह प्रदर्शन किया। जिला मुख्यालय पौड़ी में आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा एजेंसी चौक में भाजपा सरकार का पुतला दहन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष आशीष नेगी व प्रदेश सचिव मोहित सिंह ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस प्रकार से महंगाई दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है उससे आम जनमानस का जीवन प्रभावित हो रहा है चाहे वह सब्जी के दाम हो, रसोई गैस की कीमत हो, पेट्रोल डीजल के दाम हो इन सभी में सरकार के द्वारा रोजाना वृद्धि की जा रही है। जिसका गरीबों के जीवन पर दुष्प्रभाव पड़ रहा है और उनके सामने भुखमरी की समस्या उत्पन्न हो गयी है। उन्होंने कहा कि भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार इसको नियंत्रण करने में असफल हो गयी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस आशीष नेगी, प्रदेश सचिव एनएसयूआई मोहित सिंह, जिम्प सदस्य संजय डबराल, प्रतीक, ओबीसी जिला अध्यक्ष शिवचरण भंडारी, जिम्प सदस्य मुकेश बिष्ट, रेखा भंडारी बिष्ट, जिला अध्यक्ष महिला कमला रावत, नीलम रावत, वीरेन्द्र रावत, नगर अध्यक्ष अनूप कंडारी, नवीन जुगरान, वीर प्रताप आर्य, शिवप्रसाद रतूड़ी, पदमेंद्र बिष्ट, भास्कर बहुगुणा, युद्धवीर रावत, भारत रावत आदि मौजूद रहे।