deepak-bhandari-baar-association srinagar

श्रीनगर गढ़वाल : शनिवार को बार चैम्बर कार्यालय परिसर में श्रीनगर बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी का चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न ढंग से संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव अधिकारी कृष्णा नंद मैठाणी, वलवीर सिंह रौतेला, ओम प्रकाश मैठाणी की देख रेख में शनिवार को प्रात: 10 बजे से मतदान शुरू करवाया गया। कुल 32 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद पर एक बार फिर दीपक भंडारी को विजय हासिल हुई. उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी भूपेंद्र पुंडीर को 10 मतों से पराजित किया। वहीँ कोषाध्यक्ष पद पर दोनों प्रत्याशियों अक्षय मल्होत्रा और आनंद गड़िया को 16-16 मत प्राप्त हुए। जिसके पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कोषाध्यक्ष के दो वर्षीय कार्यकाल में दोनों प्रत्याशियों को एक-एक साल के लिए कोषाध्यक्ष बनाया जायेगा। वरिष्ठता के आधार पर अक्षय मल्होत्रा पहले एक वर्ष के लिए जबकि आनंद गडिया दूसरे वर्ष के लिए कोषाध्यक्ष पद का दायित्व संभालेंगे।

वहीँ महासचिव पद पर विकास पंत निर्विरोध चुन लिए गए। उपाध्यक्ष पद पर विवेक जोशी तथा सहसचिव पद पर भूपेंद्र सिंह गैरोला भी निर्विरोध चुने गए।