shikshak-sangh

श्रीनगर : उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ शाखा खिर्सू पौड़ी गढ़वाल के तत्वावधान में शुक्रवार को अदिति वेडिंग प्वाइंट श्रीनगर गढ़वाल में शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अदिति न्यास के प्रमुख गिरीश पैन्यूली उप शिक्षा अधिकारी विकासखंड खिर्सू, उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज जुगराण, जिला कोषाध्यक्ष पूरन सिंह नेगी तथा ब्लाक कार्यकारिणी की अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी आदि उपस्थित रहे। गोष्टी में शैक्षिक उन्नयन के निम्नलिखित बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई।

  1. शिक्षा की वर्तमान स्थिति, चुनौतियां और समाधान।
  2. प्रभावी शिक्षण कार्य योजना
  3. घटती छात्र संख्या।
  4. नवीन पाठ्यक्रम पर चर्चा
  5. शिक्षा का अधिकार
  6. गुणवत्तापूर्ण शिक्षा

shikshak-sangh

गोष्टी में रेनू भट्ट, संगीता फरासी, अंकिता गुसाईं, पूनम उनियाल, पूनम रतूड़ी, आरती पुंडीर, यशोदा पोखरियाल, रश्मि गौड़, विजयलक्ष्मी बिष्ट, कुसुम काला, रेखा रावत, खिर्सू ब्लॉक कोषाध्यक्ष आनन्द सिंह पंवार, मनोज बिष्ट, राकेश रतूड़ी, धीरेंद्र घिल्डियाल आदि मौजूद रहे।