Hill style home stay basa ready in Khirsu

देहरादून : पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत खूबसूरत पर्यटन स्थल खिर्सू में नवनिर्मित पहाड़ी शैली का होम स्टे ‘बासा’ शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। पौड़ी जनपद के डीएम धीराज सिंह गब्र्याल की पहल पर तैयार इस होम स्टे को प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत आगामी 25 जनवरी को स्थानीय महिला समूहों को सौंपेंगे। इसका संचालन खिर्सू ब्लॉक के ग्वाड़ गांव की महिला समूहों द्वारा किया जायेगा।

प्रदेश के उच्च शिक्षा एवं क्षेत्रीय विधायक राज्यमंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अवगत कराया कि जनपद पौड़ी गढ़वाल के अन्तर्गत पर्यटन गांव खिर्सू में नवनिर्मित पहाड़ी शैली का होम स्टे ‘बासा’ शीघ्र ही पर्यटकों के लिए खोल दिया जायेगा। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिह रावत, आगामी 25 जनवरी को स्थानीय महिला समूहों को सौंपेंगे, जिसका संचालन ग्वाड़ गाँव खिर्सू की महिला समूहों द्वारा किया जायेगा। जिससे आस-पास के गांवों की महिलाओं का भी स्वरोजगार की ओर रूझान बढ़ेगा। इसके अलावा ग्वाड़ गांव खिर्सू के अन्तर्गत महिला समूह के सदस्यों द्वारा प्रत्येक घर में एक कमरा होम स्टे योजना के अन्तर्गत तैयार किया जा रहा है। जो घर बैठे स्वरोजगार का एक माध्याम है। डॉ. धन सिंह रावत ने बताया कि होम स्टे के निकट जिला योजना के अन्तर्गत एक विपणन केन्द्र का भी निर्माण किया गया है जहाँ पर स्थानीय काश्तकारों द्वारा उत्पादित मंडूवा, झंगोरा, दालें, सब्जी, फल आदि पर्यटकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। विपण केन्द्र का संचालन सामुदायिक सहभागिता के आधार पर किया जायेगा। उहोने बताया कि होम स्टे का निर्माण पत्थरों की बेहतरीन कटिंग कर किया गया है जो कि बाहर से आने वाले पर्यटकों को स्वभाविक ही अपनी ओर आकर्षित करेगा।