kurmanchal-bhavan-dehradun

देहरादून के जीएमएस रोड़ स्थित कुर्मांचल भवन परिसर में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर के लोकार्पण से पूर्व आयोजित पंच देवता पूजन एवं मूर्तिवास कार्यक्रम में शनिवार को उत्तराखण्ड की राज्यपाल बैबी रानी मौर्य, हंस फाउंडेशन के प्रेरणास्रोत माताश्री मंगला जी एवं श्री भोले जी महाराज ने मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की स्मृति में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का लोकार्पण किया।

समारोह के पूर्व दिवस पंच देवता पूजन, पाठ एवं मूर्तिवास के कार्यक्रम उपरान्त राज्यपाल बैबी रानी मौर्य, माताश्री मंगला जी एवं भोलेजी महाराज,विधायक हरबंस कपूर द्वारा तुलसी जी का पौंधा लगाया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों को पंड़ित चन्द्रशेखर जोशी ने प्रसाद वितरित किया।

इस मौके पर माता मंगला जी ने कहा की हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम देव भूमि में निवास करते है। यहां की परंपराएं,यहां के रीति-रिवाज और यहां के सांस्कृतिक परिवेश के झलक पाने के लिए पूरी दुनिया यहां आती है। हमारे संस्कारों को दुनिया अनुग्रहित करती है। यह सब इसलिए हैं कि हम उन परंपराओं को हमेशा जीवित रखते है। जो हमें हमारे पूर्वजों से मिले है। इसी की एक परिभाषा मसूरी विधायक गणेश जोशी द्वारा अपने स्वर्गीय पिता श्याम दत्त जोशी की स्मृति में नवनिर्मित इस दुर्गा मंदिर का निर्माण कर किया है। यही असल में हमारे संस्कार है,हमारी संस्कृति है। जो हमें हमेशा अपने आर्दशों से जोड़े रखती है।

कार्यक्रम स्थल में लगभग एक घंटा पूजा-अर्चना के बाद राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों ने प्रस्थान किया। इस अवसर पर डीडी जोशी, मोहिनी जोशी, कंचन जोशी, घनानन्द जोशी, मंयक जोशी, भाजपा मण्डल अध्यक्ष पूनम नौटियाल, राजीव गुरुंग, सुरेन्द्र राणा, आरएस परिहार, मनोज जोशी, देवेन्द्र सिंह बिष्ट, महेश नागिया, सिकन्दर सिंह, अनुज रोहिला, ज्योति कोटिया, संध्या थापा, कमली भट्ट, जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुण्डीर, कुर्मांचल परिषद के अध्यक्ष कमल रजवार, वंदना बिष्ट, संतोष जोशी, वंदना बिष्ट आदि उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि रविवार को प्रातः 8 बजे कलश यात्रा परिक्रमा तथा मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा एवं यज्ञ पूर्णाहूति के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। जिसमें मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, जगतगुरु स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज एवं स्वामी चिदानन्द सरस्वती महाराज मौजूद रहेंगे। इस मौके पर मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा अध्यक्ष अजय भट्ट द्वारा मंदिर का लोकार्पण किया जाऐगा।