shaheed-amit-anthwal

सतपुली : जम्मू कश्मीर के कुपवाड़ा में 5 अप्रैल को भारतीय सेना चतुर्थ छाताधारी बटालियन विशेष बल (पैराट्रूपर) के जवान अमित अंथवाल पुत्र नागेंद्र प्रसाद अंथवाल निवासी ग्राम कोला, विकासखण्ड कल्जीखाल, पौड़ी गढ़वाल घुसपैठियों की मुठभेड में शहीद हो गए। अमित के शहीद होने की खबर जब घर में पहुँची तो घर में मातम पसर गया और गांव के सभी लोग उनके घर पहुँचकर शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाने में लगे हुए हैं। अमित के माता पिता और दिल्ली से पहुँची दोनों बहिनों के आँसू थम ही नही रहे है।

martyr-amit-anthwal

पूर्व प्रधान विमल अंथवाल ने बताया कि अमित जनता इण्टर कॉलेज डांगीधार ने बाहरवीं पास करने के बाद सेना में भर्ती हो गया था। वह लगभग अपने 8 साल की सेवा सेना में दे चुका था। अमित के पिता नागेन्द्र प्रसाद एक किसान है और उनकी माता भगवती देवी गृहणी है। अमित की दो बड़ी बहिने शोभा और पिंकी है जिनकी शादी हो चुकी है। अमित अपने परिवार का इकलौता लड़का था उसके जाने से उसके माता पिता का सहारा छिन गया और वो बिलकुल अकेले हो गये।

अक्टूबर महीने में अमित की शादी की शादी होनी तय हुयी थी और घर में खुशियां आने वाली थी लेकिन विधाता को कुछ और ही मंजूर था। किसी ने सोचा भी नही था कि जिसके सर पर सेहरा सजने वाला है वह भारत माता का लाल उससे पहले ही तिरंगे पर लिपट कर घर आएगा।  पूरे क्षेत्र में इस घटना को सुनकर मातम पसर गया है लोग स्तब्ध है कि आज किस तरह एक माता पिता का सहारा संसार विदा ले रहा है।

रविवार को आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में अमित के साथ देश के कुल 5 जवान शहीद हुए। शहीद जवानों में से दो उत्तराखंड से, दो हिमाचल प्रदेश से और एक जवान राजस्थान से है। उत्‍तराखंड का दूसरा शहीद देवेंद्र सिंह रुद्रप्रयाग जनपद का रहने वाला था। इस दौरान हमारे जवानों ने 9 आतंकियों को मार गिराया।

मनीष खुगशाल स्वतंत्र

यह भी पढें

पौड़ी के अमित अंथवाल सहित उत्तराखंड के 2, देश के 5 जवान आतंकियों के साथ मुठभेड़ में शहीद