कर्मण्येवाधिकारस्ते त्रिवेन्द्र

मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के जन्म दिवस के अवसर पर गुरूवार को देर सांय, सुभाष रोड स्थित एक स्थानीय होटल में शोद्यार्थी अनूप कुमार द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के जीवन पर आधारित पुस्तक ‘‘कर्मण्येवाधिकारस्ते त्रिवेन्द्र एक परिवर्तनकारी नेतृत्व’’ का विमोचन किया गया। पुस्तक का विमोचन विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल, विधायक हरबंश कपूर, मेयर सुनील उनियाल गामा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट, पदम अनिल जोशी, श्रीमती  सुशीला बलोनी, श्रीमती बसन्ती बिष्ट द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर विधायक मुन्ना सिंह चैहान, मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार रमेश भटट सहित बडी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम में कर्मशील एवं सचरित्र मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का भी प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में बडी संख्या में उपस्थित जनसमूह द्वारा मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी गई। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हमारे लोकतंत्र एवं जनता का आसीम विश्वास व स्नेह का प्रतिफल है कि एक सामान्य परिवार में जन्में सामान्य व्यक्ति को मुख्यमंत्री बनाकर इस प्रदेश की सेवा का अवसर प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड के निर्माण से लेकर राज्य गठन तक इसके समग्र चिन्तन के साक्षी रहे है। जिन आकाक्षाओं व आवश्यकाताओं की पूर्ति के लिये राज्य निर्माण हुआ है वे उसे पूर्ण करने का मन, वचन व कर्म से प्रयास कर रहे है। इसके लिये सभी से सहयोग की भी अपेक्षा की।

मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए पदमश्री अनिल जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के कार्यकाल को जनता ने सराहा है। अपने कार्यों की उन्होंने समाज में बडी धाक जमाई है। इमानदारी की उन्होंने मिशाल पेश की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहाड में पहाड के गांवो को गम्भीरता से महसूस कराया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को गांवों के विकास के लिये समर्पित व्यक्तित्व बताते हुए कहा कि उन्हें गांवों की बेहतर समझ है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत गांवों की पीडा को समझकर गांवों के विकास का इतिहास रचेंगे तथा गांव उनके साथ खडे है।

विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचन्द्र अग्रवाल व विधायक हरबंश कपूर ने उन्हें योग्य, ईमानदार कर्मठ मुख्यमंत्री बताया। मेयर सुनील उनियाल गामा ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत के जन्म दिवस के अवसर पर शहर में एक पखवाडे का स्वच्छता अभियान चलाये जाने की बात कही। स्वामी चिदानन्द मुनि ने मुख्यमंत्री को कार्यकुशल, कर्तव्य परायण व सबको गले लगाने वाला व्यक्ति बताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट ने मुख्यमंत्री  को संगठन व राजनीति के शिष्टाचार का ज्ञाता, भ्रष्टाचार के विरूद्ध मुहिम चलाने वाला इमानदार तथा विकास को गति देने वाला व्यक्ति बताया। पुस्तक के लेखक अनुप कुमार ने कहा कि यह पुस्तक उन लोगों के योगदान का परिणाम है जिन्होंने उन्हें विकासात्मक कार्य हेतु परिवर्तन कारी नेतृत्व त्रिवेन्द्र सिंह रावत के सन्दर्भ में शोध कार्य करने के लिये प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. एनएस बिष्ट द्वारा किया गया।