Leopard-captive-in-cage

पौड़ी गढ़वाल: पौड़ी जनपद के पाबौ ब्लाक स्थित चपलोड़ी में गढ़वाल वन प्रभाग के दमदेवल रैंज द्वारा लगाये गए पिंजड़े में आख़िरकार रविवार रात  तेंदुआ (गुलदार) कैद हो गया। बतादें कि तेंदुए ने बीती 5 जुलाई की रात चपलोड़ी में एक व्यक्ति को मारा डाला था। तेंदुए द्वारा इस तरह से इंसान को मार डालने से पूरे क्षेत्र में तेंदुए की दहशत बनी हुई थी।

घटना के बाद से स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग की थी। मामले को गंभीरता से लेते यहां गढ़वाल वन प्रभाग की दमदेवल रेंज ने गश्त बढ़ाने के साथ ही पिंजरा भी लगा दिया था। जिसके बाद बीती रात करीब ढाई से तीन बजे के बीच तेंदुआ पिंजरे में फंसा। घटना के बाद से तेंदुए के आंतक से सहमे ग्रामीणों ने भी राहत की सांस ली। बताया गया है कि तेंदुआ करीब 5 साल है। अभी वन विभाग ने पकड़े गए तेंदुए के आदमखोर होने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन ग्रामीण इसे आदमखोर मान रहे हैं। वन विभाग पकड़े गए तेंदुए को जंगल में दूर छोड़ने की तैयारी चल रही है।

यह भी पढ़ें:

पाबौ ब्लॉक में तेंदुए ने अधेड़ व्यक्ति को बनाया शिकार, दहशत में हैं लोग