श्रीनगर गढ़वाल : राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा श्रीनगर इकाई की रविवार को लोनिवि परिसर में बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता एसपी नौटियाल द्वारा की गई। बैठक में मुख्यरूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष बीपी सिंह रावत के गढवाल भ्रमण कार्यक्रम तथा 20 जनवरी को विधानसभा सत्र में पुरानी पेंशन बहाल करने हेतु संकल्प पारित करने हेतु उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन दिये जाने व पुरानी पेंशन बहाली हेतु महिला कर्मियों की शत प्रतिशत भागीदारी पर जोर देने के सन्दर्भ में विस्तृत रूप से चर्चा की गयी। बैठक का संचालन महासचिव मनोज भण्डारी द्वारा किया गया। इस अवसर पर गढवाल मंडल संयुक्त सचिव सौरभ नौटियाल, अध्यक्ष राकेश रावत, महामंत्री मनोज भण्डारी, मुख्य संरक्षक सुदेश जुगराण, संरक्षक महेश गिरी, मीडिया प्रभारी अमित रावत, संप्रेक्षक ईश्वर सिंह चैहान, उपाध्यक्ष कैलाश पुंडीर, प्रचार मंत्री राकेश जखमोला आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।