suman-sudha

देहरादून: मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने “सुमन दिवस” यानी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं क्रान्तिकारी श्रीदेव सुमन के 74वें बलिदान दिवस पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने हिंदी कवि पद्मश्री लीलाधर जगूड़ी, लोकगायक गढ़रत्न नरेन्द्र सिंह नेगी, कथाकार सुभाष पन्त व पर्वतारोही डॉ. हर्षवंती बिष्ट को सम्मानित किया।

बुधवार को मुख्यमंत्री आवास में श्रीदेव सुमन संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान की ओर से आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने डॉ. मुनिराम सकलानी द्वारा सम्पादित पत्रिका ‘सुमन सुधा’ और टीकाराम मैठाणी की पुस्तक ‘गुलदस्ता’ का विमोचन भी किया।suman-sudha

इस मौके पर सीएम ने ने टिहरी जनक्रान्ति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन का भावपूर्ण स्मरण करते हुए कहा कि श्रीदेव सुमन ने अपने समय की कठिन परिस्थितियों में लोकशाही के लिए संघर्ष किया तथा अपना जीवन बलिदान किया। अमर शहीद श्रीदेव सुमन नई पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देंगे। वे हमारे दिलों में एक महानायक के रूप में विराजमान रहेंगे। मुख्यमंत्री ने अमर शहीद श्रीदेव सुमन की उपलब्धियों व संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए उनके संपूर्ण जीवन कोअनुकरणीय बताया। इस अवसर पर श्रीदेव सुमन संस्कृति, साहित्य एवं शिक्षा संस्थान ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत तथा वित्त मंत्री प्रकाश पन्त को भी सम्मानित किया गया।