old-pension-restoration

पौड़ी गढ़वाल : रविवार को मंडल मुख्यालय पौड़ी के रामलीला मैदान में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा का मंडलीय सम्मलेन आयोजित किया गया। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर आयोजित सम्मेलन में गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों से बड़ी संख्या में पहुंचे शिक्षक, कर्मचारी रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। इस मौके पर संयुक्त मोर्चे के प्रदेश संयोजक मिलिद बिष्ट ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि वर्ष 2005 के बाद सेवा में नियुक्त कार्मिक, शिक्षकों को पेंशन का लाभ न दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्हने नई पेंशन योजना को कर्मचारियों के साथ धोखा बताते हुए एक मंच पर आकर लड़ाई लड़ने का आह्वान किया। वहीँ गढ़वाल मंडल के संयोजक जसपाल रावत ने कहा कि यह लड़ाई आज की नहीं, बल्कि भविष्य की है। नए कर्मचारी जब सेवानिवृत हो रहे हैं तो उन्हें सेवानिवृत का लाभ न मिलना चिंताजनक है।

old-pension-restoration

इसके साथ ही सम्मेलन में राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के गढ़वाल मंडलीय कार्यकारिणी व जिला कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। मंडलीय कार्यकारिणी के तहत जयदीप रावत को संयुक्त मोर्चे का मंडलीय अध्यक्ष तथा सीताराम पोखरियाल को मंडलीय सचिव चुना गया। इसके अलावा दिलवर रावत को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, प्रदीप जुयाल को उपाध्यक्ष, सौरभ नौटियाल को संयुक्त सचिव, कमलेश मिश्रा को कोषाध्यक्ष तथा मनोज कुमार ध्यानी, पदमेंद्र रौथाण, मनीष शर्मा, दीपक गोदियाल को संगठन मंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीँ पौड़ी जिला कार्यकारिणी के लिए मेहरबान सिंह भंडारी को अध्यक्ष तथा भवान सिंह नेगी को सचिव चुना गया। कार्यकारिणी का चयन, चुनाव पर्यवेक्षक विक्रम सिंह रावत, मुख्य चुनाव अधिकारी सोहन सिंह रावत की देख रेख में हुआ।