Prakash-Pant-uttarakhand

देहरादून : उत्तराखंड के वित्त मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने प्रदेश के वित्त मंत्री प्रकाश पंत के आकस्मिक निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है।मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि प्रकाश के रूप में आज उन्होंने अपना छोटा भाई खो दिया है। प्रकाश पंत केवल एक राजनेता के तौर पर नहीं बल्कि आकर्षक व्यक्तित्व के धनी प्रकाश की कमी सदैव खलेगी।


मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने स्वर्गीय प्रकाश पंत के सम्मान में प्रदेश में तीन दिन के राजकीय शोक की घोषणा की है। तथा गुरूवार 6 जून को प्रदेश में एक दिन का सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंड के लिए दुखद खबर: वित्त मंत्री प्रकाश पंत का निधन