max-taxi-accident

कोटद्वार गढ़वाल:  उत्तराखण्ड के कई इलाकों में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पहाड़ो से चट्टान और बड़े-बड़े पत्थर सड़क मार्गों पर गिरने का क्रम लगातार जारी है। जिसके चलते कई सड़क हादसे हो रहे हैं। रविवार को कोटद्वार तहसील क्षेत्र के डाडामंडी से दुगड्डा आ रही मैक्स टैक्सी मैक्स यूके 1352 आमडाली के पास ऊपर पहाड़ी से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर नदी में जा गिरी। जिससे मैक्स में सवार चालक सहित सभी तीन लोगों की मौत हो गयी। बताया जा रहा है कि मैक्स में चालक के आलावा व दो महिला सवारियां थी।

सूचना के अनुसार डाडामंडी से दुगड्डा की ओर आ रही मैक्स टैक्सी आमडाली के पास अचानक ऊपर से गिरे पत्थरों की चपेट में आने से अनियंत्रित होकर सिलगाड नदी में जा गिरी। घटना में चालक व एक महिला ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। जबकि दूसरी घायल युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुगड्डा ले जाया गया परन्तु स्वास्थ्य केंद्र के कुछ देर बाद उसकी भी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग व पुलिस मौके पर पहुंची। मृतकों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।max-taxi-accident-near-kotdwara

कोटद्वार कोतवाली पुलिस ने जानकारी दी कि दुर्घटना में सुभाष बाजार दुगड्डा निवासी 19 वर्षीय हर्षिता पुत्री मोहन सिंह, दुगड्डा निवासी 35 वर्षीय कपिल पुत्र बाबूराम और पोखरीखेत तहसील कोटद्वार निवासी 33 वर्षीय प्रीति पत्नी जितेन्द्र सिंह की मृत्यु हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब वाहन दुर्घटना में घायल युवती को स्वास्थ्य केन्द्र दुगड्डा ला गया तो वहां चिकित्सक नही थे। घायल को भर्ती करने के एक घंटे बाद चिकित्सक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे।