mumbai-kauthig-2020

मुंबई के नेरूल के रामलीला मैदान में आयोजित भव्य उत्तराखंडी कौथिग महाकुंभ 2020 की नौवीं संध्या कुछ खास रही। कौथिग के समापन के एक दिन पूर्व की शाम जैसे-जैसे ढलने लगी कौथिग प्रांगण में प्रवासियों भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार को कौथिग की नौवीं संध्या में संगीता डौंडियाल और किशन महिपाल के गीतों पर प्रवासी उत्तराखंडी जमकर थिरके।

हजारों दर्शकों से भरे पंडाल में उत्तराखंड की लोकप्रिय गायिका संगीता डौंडियाल जैसे ही मंच पर अपनी प्रस्तुति देने आई श्रोताओं की करतल ध्वनि से नेरूल का आसमान गूंज उठा। सांस्कृतिक निर्देशक सुरेंद्र बिष्ट के डायरेक्शन में कौथिग की अन्य प्रस्तुतियों में गोविंद डिगारी ने भी एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत कर जमकर वाहवाही लूटी। कौथिग के 9वें दिन और शनिवार के चलते देर रात तक नाचने के मूड में आए प्रवासियों को किशन महिपाल ने भी जमकर झुमाया। किशन महिपाल ने जैसे ही किंगरी का छाला घुघुती….गाया तो श्रोताओं की फरमाइशों का दौर चल पड़ा। किशन महिपाल ने अपने चिर परिचित गीत फ्योंलड़िया गाकर श्रोताओं की फरमाइश पूरी की।

इस अवसर पर माताश्री मंगला ने सभी प्रवासियों को नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कौथिग जैसे आयोजन से उत्तराखंड की संस्क‍ृति के विस्तार के साथ साथ उत्तराखंडियों की पहचान को भी नया आयाम मिला है। माताश्री ने कहा कि हम देवभूमि के लोग अपनी सांस्कृतिक, सामाजिक जिम्मेदारियों को तत्परता से पूरा करने के कारण ही दुनिया में खास स्थान रखते हैं। इस अवसर पर माताश्री मंगला एवं श्री भोलेजी महाराज के हाथों मुंबई की लोकप्रिय गायिका शिवानी सौंड के गीत कौसानी बाजार चंदना का विमोचन भी हुआ।

वहीं अतिथि के रूप में अभिनेता बृजेंद्र काला, अभिनेत्री त्विसा भट्ट, गणेश मर्तोलिया (आईजी उत्तराखंड पुलिस-राज्य मंत्री), नूरी पर्विन अली, राधिका भाकुनी (कल्पतरु ग्रुप एकाउंट एंड फाइनेंस हेड), सीमा जेजुरकर (प्रबंधक एलआईसी), राजेन्द्र बिष्ट, औरंगाबाद, अरुण कुमार तिवारी (चीफ इलेक्ट्रिकल इंजीनियर रेलवे), उदय नायर, विनय बडोनी, कमला बडोनी, किरण उतरैनी, भीमसिंह राठौड़, बद्रीनाथ मंदिर वसई ग्रुप, सुरेन्द्र भट्ट, उत्तराँचल समाज चारकोप गोराई मुंबई समाज, गीता जोशी, गोविंद सिंह वोरा, सावित्री पुरोहित, करमचंद पुरोहित, मनोज द्विवेदी, गीता जोशी, किशोर पंवार, रूपचन्द, किरण राउत, अरुण मोले, गौतम बंधुरे, विनोद रावत (ओएसडी वन मंत्री), सुरेश भट सूचना विभाग, आकाश, दीपक चन्द अभिनेता, विजया पन्त तुली, सचिदानंद द्विवेद्वी, मनोज गोर्कीला, बालासाहेब पाटिल (कोंकण गृहनिर्माण राज्य मंत्री), विक्रांत बाला साहेब पाटिल (उप महापौर पनवेल माहनगरपालिका), एडबोकेट दर्मियानसिंह बिष्ट सहित कई प्रबुद्ध लोग मौजूद रहे।