leopard-killed-woman
Symbolic Image

श्रीनगर गढ़वाल : श्रीनगर गढ़वाल के आसपास गुलदार का आतंक जारी है। इस क्षेत्र में एक बार फिर से नरभक्षी गुलदार ने एक महिला को अपना शिकार बना दिया। ग्रामीणों को महिला का क्षत-विक्षत शव जंगल से बरामद हुआ। इस घटना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मचने के साथ ही लोगों में दहशत का माहौल है।

प्राप्त सूचना के मुताबिक गुरुवार को कीर्तिनगर तहसील के धारी गांव की 45 वर्षीय महिला कल्पेश्वरी देवी पत्नी स्व. रमेश पांडे घास लेने के लिए जंगल गई हुई थी। जब देर शाम अँधेरा होने तक भी महिला घर नहीं आई तो परिजन उसे ढूंढने के लिए जंगल की ओर गए। गांव के कुछ दूरी पर महिला के कपडे, दरांती व चप्पल मिले। जिसके बाद ग्रामीणों को शक हुआ कि महिला को गुलदार उठा ले गया है। साथ ही इसकी सूचना वन विभाग, पुलिस और तहसील प्रशासन को भी दे दी गई। सूचना पर वन विभाग और ग्रामीणों ने आस पास के जंगल में महिला को ढूंढा। देर रात प्राथमिक विद्यालय धारी के पास जंगल में महिला का शव बरामाद हुआ। जिसे बूरी तरह से गुलदार ने नोचा हुआ था। शव का शुक्रवार बेस चिकित्सालय श्रीनगर में पोस्टमार्टम किया गया। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गुलदार को आदमखोर घोषित कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रख्यात शिकारी जाय हुकिल सहित दो अन्य शिकारी ने गांव में मोर्चा थाम लिया है।

यह भी पढ़ें:

उत्तराखंडः घास लेने जंगल गई महिला को तेंदुए बनाया निवाला, लोगों में दहशत