aag

बागेश्वर: उत्तराखंड के बागेश्वर जनपद से एक दुखद खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बागेश्वर जिले के कपकोट में शनिवार शाम को जंगल में घास लेने गई दो महिलाओं की आग में झुलसने से मौत हो गई है जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। एक महिला का शव शनिवार को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि दूसरी महिला का शव रविवार सुबह बरामद हुआ।

सूचना के अनुसार कपकोट के चचई गांव की तीन महिलाएं शनिवार शाम को पुड़कुनी के जंगल में घास काटने गई थीं। जिस समय महिलाएं घाट काट रही थी उस वक्त जंगल में आग लगी हुई थी। आग अचानक तेजी से फैलने लग गई और महिलाएं आग के बीच ने घिर गई। आग की चपेट में आने से नंदी देवी, इंदिरा देवी की मौत हो गई जबकि तीसरी महिला ने भाग कर अपनी जान बचाई। नंदी देवी का शव शनिवार रात को ही बरामद कर लिया गया था। जबकि इंदिरा देवी का शव रविवार सुबह जंगल से बुरी तरह जली अवस्था में बरामद हुआ।