kalyani-samaj

नई दिल्ली: अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2020 पर 8 मार्च को नई दिल्ली के पंच्कुईयां रोड़ स्थित गढवाल भवन मे कल्याणी सामाजिक संगठन द्वारा विभिन्न क्षेत्रों मे सामाजिक कार्यो मे उत्कृष्ट योगदान देने वाली उत्तराखंड की बेटियो के सम्मान में नारी सम्मान समारोह आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ विशिष्ट अतिथि के तौर पर पहुंची नमामि गंगे की संयोजक, हाल ही में ग्लोबल वूमेन अवॉर्ड‘ से सम्मानित आरुषि पोखरियाल निशंक, किरन गुप्ता, कल्पना चौहान, कुसुम असवाल, सुमन गोंड़, आशा नेगी तथा कल्याणी सस्था की संस्थापिका बबीता नेगी द्वारा संयुक्त रूप से द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर आरुषि पोखरियाल निशंक ने समारोह में उपस्थित महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी महिलाएं आज किसी क्षेत्र से अछूती न रहकर हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रहीं हैं। सामाजिक क्षेत्रो मे कार्य करने वाली सभी महिलाये आज सम्मान की हकदार हैं। इसीलिए आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर उनका एवं उनके संघर्षों का सम्मान हो रहा।

इस दौरान सभागार मे उपस्थित महिलाओं को जो अपनी मेहनत व लगन से समाज के विभिन्न क्षेत्रों मे उत्कृष्ट योगदान दे रही हैं को कल्याणी सामाजिक संगठन” द्वारा नारी सम्मान 2020 से सम्मानित किया गया। नारी सम्मान में जिन 16 महिलाओं को सम्मानित किया गया उनमें रेनूबाला, लतिका थपलियाल, रजनी ढौंडियाल जोशी, नीलम नेगी, नीलकँठ, हेमलता सुन्दरियाल, लक्ष्मी विमला नेगी, कमला नेगी, सुषमा झखमोला, रुचि जेमल, आशा बडोला, रेखा चौहान, मीनाक्षी खाती, विजयलक्ष्मी, सरोज नेगी, कुमु भटनागर, मीरा आर्य आदि हैं। इस अवसर पर रंगारंग सास्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे बालिकाओं द्वारा महिलाओँ के विषय को लेकर मनमोहक प्रस्तुतियाँ पेश की, वहीं स्वर कोकिला कल्पना चौहान एवं आशा नेगी ने खूबसूरत गीत सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर संदीप शर्मा, बृजमोहन उप्रेती, राजेन्द्र चौहान, अलंकार गुप्ता, प्रताप घुगत्याल, कुल्दील भंडारी, थर्ड आई फाउंडेशन के चेयरमैन देबू सिंह रावत, राजेश मलगोड़ी, मेहश प्रकाश, सुरेंदर (सुरु) रावत आदि कई सामाजिक जन उपस्थित रहे। कल्याणी सस्था की संस्थापिका  बबीता नेगी का कहना है कि इस पहल में उसकी पूरी टीम ने एक अहम जिम्मेदारी व भूमिका निभाकर नारी शक्ति की एकता की एक मिशाल खड़ी की है। इसके लिए उन्होंने अपनी टीम के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।