Home दिल्ली-एनसीआर शिक्षा से शिखर तक संस्था में महिला मोर्चा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष...

शिक्षा से शिखर तक संस्था में महिला मोर्चा की नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल का भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित

गाजियाबाद: सामाजिक संस्था ‘शिक्षा से शिखर तक’ (SSST) के परिसर में आज भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा, महानगर गाजियाबाद की नवनियुक्त अध्यक्ष सिद्धि प्रधान अग्रवाल का स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद शिल्पा चौधरी , निवर्तमान पार्षद मंजू त्यागी व महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, भारत विकास परिषद वसुंधरा संस्कृति शाखा से जुड़ी महिलाएँ तथा अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संस्था की संस्थापक निदेशक रजनी ढोडियाल जोशी ने संस्था द्वारा पिछले 11 वर्षों से किए जा रहे सामाजिक एवं जनसेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि संस्था शिक्षा, महिला सशक्तीकरण एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रही है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद बच्चों को शिक्षा से जोड़ना, उनकी प्रतिभा को निखारना तथा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के अवसर उपलब्ध कराना है।

इस अवसर पर बच्चों की पठन-पाठन गतिविधियों, कंप्यूटर शिक्षा, मेहंदी प्रशिक्षण एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित प्रयासों को प्रस्तुत किया गया। बच्चों ने अपने हुनर और रचनात्मक प्रतिभा के माध्यम से संस्था की गतिविधियों की झलक दिखाई। मेहंदी प्रशिक्षण को बेटियों के कौशल विकास एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता से जोड़ते हुए महिलाओं को इस दिशा में आगे आने के लिए प्रेरित किया गया।

सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने संस्था के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए महिलाओं से समाजसेवा, महिला सशक्तीकरण और जरूरतमंद बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि समाज के विकास में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं एवं सहयोगी महिलाओं का सम्मान भी किया गया। भारत विकास परिषद, वसुंधरा संस्कृति शाखा की ओर से भी महिलाओं ने सहभागिता कर संस्था के प्रयासों की सराहना की।

इस अवसर पर निधि बंसल पूनम बंसल पायल ठाकुर प्रिया बिष्ट छवि शर्मा, लीली गुप्ता, हिमांशु गिरी , लक्ष्य प्रताप सिंह, पार्षद शिल्पा चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं महिलाएँ उपस्थित रहीं। सभी ने बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा सामाजिक सरोकारों के प्रति संस्था की प्रतिबद्धता की प्रशंसा की।

कार्यक्रम ने शिक्षा, कौशल विकास और महिला सशक्तीकरण के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया। संस्था ने भविष्य में भी जरूरतमंद बच्चों एवं महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अपने प्रयास निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।