caa-protest-in-delhi

नयी दिल्ली : नागरिकता संशोधन कानून पर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसका सबसे ज्यादा असर दिल्ली में देखने को मिल रहा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दिल्ली में आज 17 मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट गेट बंद किए गए हैं। वाही लाल किले के पास धारा 144 लागू कर दी गई है। यह भी खबर आ रही है कि एयरटेल, वोडाफोन आइडिया, जियो और अन्य सर्विस प्रोवाइडर्स को दिल्ली के कुछ इलाकों में मोबाइल सेवाएं सुबह 9 बजे से 1 बजे तक बंद करने का आदेश जारी किया गया है।

आज दिल्ली में इस मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट बंद रहेगी। अतः इस स्टेशनों पर मेट्रो नहीं रुकेगी।

1. जसोला (Jasola Vihar)
2. जामिया मिल्लिया इस्लामिया (Jamia Millia Islamia)
3. लोक कल्याण मार्ग (Lok Kalyan Marg)
4. उद्योग भवन (Udyog Bhawan)
5. आइटीओ (ITO)
6. प्रगति मैदान (Pragati Maidan)
7. खान मार्केट (Khan Market)
8. शाहीन बाग (Shaheen Bagh )
9. मनीरका (Munirka)
10. लाल किला (Lal Quila)
11. जामा मस्जिद (Jama Masjid)
12. चांदनी चौक (Chandni Chowk)
13. विश्वविद्यालय Vishwavidyalaya)
14. पटेल चौक (Patel Chowk)
15. केंद्रीय सचिवालय (Central Secretariat)
16. मंडी हाउस (Mandi house)
17. बाराखंभा (Barakhamba)