कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते मामलों के चलते राजधानी दिल्ली में सात दिन का लॉकडाउन और बढ़ गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका एलान किया है। सीएम केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। इसलिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाना बहुत जरूरी हो गया था। केजरीवाल ने कहा कि कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन आखिरी हथियार है। जिस तरह से केस बढ़ रहे थे। आखिरी हथियार इस्तेमाल करना जरूरी हो गया था। अभी भी कोरोना का कहर जारी है। इसलिए हमने राज्य में लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। दिल्ली में लॉकडाउन को अगले सोमवार (3 मई) सुबह 5 बजे के लिए बढ़ाया जा रहा है।
देशभर में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में रोजाना तेजी से उछाल देखने को मिल रहा है। बीते कुछ दिन से हर रोज तीन लाख से ज्यादा कोरोना के मरीज सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक बीते 24 घंटे में कोरोना के 3,49,691 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 2,767 लोगों की कोरोना के चलते मौत हुई है। हालाँकि बीते 24 घंटे में 2,17,113 लोग ठीक भी हुए हैं। सबसे ज्यादा मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं। इसके बाद उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, केरल और दिल्ली के मामले हैं। इन पांच राज्यों से नए केसों का कुल 53 फीसदी हिस्सा है।
महाराष्ट्र में शनिवार को कोरोना के 67,160 नए मामले सामने आए थे। इसके अलावा 676 लोगों की मौतें भी दर्ज की गई थी। वहीँ उत्तर प्रदेश में भी शनिवार कोरोना के मामले बढ़ते नजर आए। यहां 24 घंटे में कोरोना के 38,055 नए मामले सामने आए हैं। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 2,88,144 हो गई है। जबकि राजधानी दिल्ली में 24 घंटे में कोरोना के 24,103 नए मामले सामने आए। यहां सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 93,080 हो गई है।
We had imposed a 6-day lockdown in Delhi. The lockdown is being extended to next Monday till 5 am: Delhi CM Arvind Kejriwal #COVID19 pic.twitter.com/s1eHgZmaHN
— ANI (@ANI) April 25, 2021