श्रीनगर गढ़वाल : अगर आपके मन में कुछ कर दिखाने की दृढ़ इच्छाशक्ति और मजबूत इरादे तो है तो फिर कोई भी मुकाम हासिल किया जा सकता है। अपने मजबूर इरादों और कड़ी मेहनत से अपने मुकाम को हासिल कर दिखाने वाली कु. अलंकृति नेगी ने बिना किसी कोचिंग के नीट 2021 की परीक्षा में 601 अंक हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर 18312 वां स्थान प्राप्त कर अपने माता पिता व शिक्षकों सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। और आज कु. अलंकृति नेगी पूरे समाज के लिए प्रेरणा बन गयी है।

मूल रूप से चमोली जिले विकासखंड पोखरी के ग्राम उत्तरौ (कम्द) गांव की रहने वाली. अलंकृति नेगी की प्रारम्भिक शिक्षा रैनबो पब्लिक स्कूल श्रीनगर से हुई।  अलंकृति ने माध्यमिक शिक्षा श्रीगुरुराम राय स्कूल, श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल से ग्रहण की। अलंकृति ने बताया कि पहाड़ो की दम तोड़ती स्वास्थ्य व्यवस्थाओ को देखते हुए बचपन से ही उसके मन मे डॉक्टर बनाने का सपना था। ताकि वह डॉक्टर बनकर पहाड़ो में रहने वाले निर्धन और असहाय लोगो की सेवा कर सके।

अलंकृति ने बताया कि अपने इस मुकाम को हासिल करने के लिए मैंने रातदिन कड़ी मेहनत की। मुझे मेरे दादा जी व माता पिता सहित शिक्षकों के आशीर्वाद से यह सफलता मिली है। अलंकृति नेगी के पिता विक्रम सिंह नेगी राजकीय इंटर कालेज देलचौरी पौड़ी गढ़वाल में शिक्षक के पद पर सेवा दे रहे और मां श्रीमती सरिता देवी गृहणी है। अलंकृति नेगी के पिता विक्रम सिंह नेगी ने बताया कि अलंकृति बचपन से ही पढ़ने लिखने तेज थी। पठन पाठन के साथ-साथ वह अपनी माँ के साथ घर के कार्यो में भी हाथ बंटाती है। बिना किसी कोचिंग के बेटी ने जो कुछ भी कर दिखाया है उससे निश्चित ही हमारा पूरा परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। अलंकृति ने नीट 2021 की परीक्षा 601 अंको के साथ हासिल कर राष्ट्रीय स्तर पर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

अलंकृति की इस सफलता पर रा इ का देहलचौरी विद्यालय परिवार एवं रा शि संघ के पूर्व मंडलीय प्रवक्ता महेंद्र सिंह नेगी ने प्रसन्नता व्यक्त करते अलंकृति एवम् परिवारजनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।