ग्रेटर नोएडा: सेंट जोसेफ स्कूल अल्फा वन द्वारा रविवार प्रातः 6:30 बजे से रन फॉर फन मिनी मैराथन दौड़ आयोजित की गई। रन फॉर फन का उद्देश्य प्लास्टिक मुक्त तथा स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाना था। खेल प्रभारी मनीष तिवारी ने बताया कि मिनी मैराथन दौड़ में सेंट जोसेफ स्कूल के करीब 400 बच्चों ने प्रतिभाग किया। मैराथन रेस का प्रारंभ सेंट जोसेफ स्कूल से शुरु होकर अशोक वाटिका, कमर्शियल बेल्ट, रेल विहार होते हुए सेंट जोसेफ प्रांगण में समाप्त हुई। मिनी मैराथन का उद्घाटन प्रधानाचार्य फादर ऑल्विन पिंटो ने हरी झंडी दिखाकर किया।

मिनी मैराथन रेस में बालिकाओं में प्राची त्यागी ने 18.36 मिनट का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया। 22.35 मिनट के साथ अंशिका अभिजीत द्वितीय स्थान पर रही, जबकि 22.48 मिनट के साथ सौम्या बाघेल तृतीय स्थान स्थान पर रही। वहीँ बालक वर्ग में अशनाफ ने 13.47 मिनट का समय निकालकर प्रथम स्थान हासिल किया। जबकि गोविंद 14.47 मिनट के साथ द्वितीय स्थान पर तथा मयंक गौड़ 15.19 मिनट के साथ तृतीय स्थान पर रहे। सभी विजेताओं को स्कूल के एनुअल स्पोर्ट्स डे पर 4 दिसंबर को पुरस्कृत किया जाएगा। इस मौके पर इको क्लब के सदस्यों ने भी सभी प्रतिभागियों को प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा का संदेश दिया।