NIRF-Ranking-2022

NIRF India Rankings 2022: भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय की ओर से देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की रैंकिंग शुक्रवार को जारी हुई। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF Ranking 2022)को जारी कर दिया है। 11 कैटेगरी के लिए एनआईआरएफ इंडिया रैंकिंग 2022 में ओवरऑल, विश्वविद्यालय, मैनेजमेंट, कॉलेज, फार्मेसी, चिकित्सा, इंजीनियरिंग, वास्तुकला, एआरआईआईए, कानून और रिसर्च संस्थान शामिल हैं।

शिक्षा मंत्रालय की ओर से जारी किए गए देश के सबसे बेहतर उच्च शिक्षा संस्थानों की इंडिया रैंकिंग 2022 में  ओवरऑल कैटेगरी में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास ने पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि भारतीय विज्ञान संस्थान(IISc)बेंगलुरु ने दूसरा और आईआईटी बॉम्बे ने तीसरा स्थान प्राप्त किया है। वही आईआईएससी बेंगलुरु देश का सबसे टॉप विश्वविद्यालय है। जबकि दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय(JNU) को दूसरा और जामिया मिलिया इस्लामिया को तीसरा स्थान मिला है।

NIRF Ranking 2022: ओवरऑल टॉप 10 संस्थान/कॉलेज की सूची

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान, बेंगलुरु
  3. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान बॉम्बे
  4. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली
  5. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान खड़गपुर
  7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की
  8. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  9. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, नई दिल्ली
  10. जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, नई दिल्ली

NIRF Ranking 2022: भारत में टॉप10 विश्वविद्यालय

  1. आईआईएससी बैंगलोर
  2. जेएनयू
  3. जामिया मिलिया इस्लामिया
  4. जादवपुर विश्वविद्यालय
  5. अमृता विश्वपीठ
  6. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय
  7. मणिपाल अकादमी
  8. कलकत्ता विश्वविद्यालय
  9. वीआईटी वेल्लोर
  10. हैदराबाद विश्वविद्यालय

NIRF Ranking 2022: टॉप 10 इंजीनियरिंग संस्थान

  1. आईआईटी मद्रास
  2. आईआईटी दिल्ली
  3. आईआईटी बॉम्बे
  4. आईआईटी कानपुर
  5. आईआईटी खड़गपुर
  6. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की
  7. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी
  8. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, तिरुचिरापल्ली
  9. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद
  10. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कर्नाटक, सूरथकल

NIRF Ranking 2022: एमबीए के लिए ये टॉप 7 संस्थान

  1. आईआईएम अहमदाबाद
  2. आईआईएम बैंगलोर
  3. आईआईएम कलकत्ता
  4. आईआईटी दिल्ली
  5. आईआईएम कोझीकोड
  6. आईआईएम लखनऊ
  7. आईआईएम इंदौर

NIRF Ranking 2022: भारत में टॉप5 मेडिकल कॉलेज

  1. ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज, नई दिल्ली
  2. पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, चंडीगढ़
  3. क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज, वेल्लोर
  4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरोसाइंसेज, बैंगलोर
  5. संजय गांधी पोस्टग्रेजुएशन इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेंज, लखनऊ

NIRF Ranking 2022: देश के टॉप10 कॉलेज

  1. मिरांडा हाउस
  2. हिंदू कॉलेज
  3. प्रेसीडेंसी कॉलेज, चेन्नई
  4. लोयोला कॉलेज, चेन्नई
  5. लेडी श्रीराम कॉलेज, दिल्ली
  6. पीएसजीआर कृष्णम्मल कॉलेज फॉर विमेन, कोयंबटूर
  7. आत्मा राम सनातन धर्म कॉलेज, दिल्ली
  8. सेंट जेवियर्स कॉलेज, कोलकाता
  9. रामकृष्ण मिशन, हावड़ा
  10. किरोड़ीमल कॉलेज, नई दिल्ली

NIRF Ranking 2022: देश के टॉप10 फार्मेसी

  1. जामिया हमदर्द, नई दिल्ली
  2. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद
  3. पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
  4. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, मोहाली
  5. बिरला प्रौद्योगिकी और विज्ञान संस्थान – पिलानी
  6. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, ऊटी
  7. रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई
  8. जेएसएस कॉलेज ऑफ फार्मेसी, मैसूर
  9. मणिपाल कॉलेज ऑफ फार्मास्युटिकल साइंसेज, मणिपाल
  10. नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्युटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अहमदाबाद

NIRF Ranking 2022: भारत में बेस्ट लॉ कॉलेज

  1. नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बैंगलोर
  2. नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
  3. सिम्बायोसिस लॉ कॉलेज, पुणे

NIRF Ranking 2022: टॉप10 डेंटल कॉलेज

  1. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, उडुपी
  2. डॉ. डी. वाई. पाटिल विद्यापीठ, पुणे
  3. सविता इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड टेक्निकल साइंसेज, चेन्नई
  4. मौलाना आजाद इंस्टिट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेस, दिल्ली
  5. किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ
  6. ए.बी.शेट्टी मेमोरियल इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, मंगलुरु
  7. मणिपाल कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज, मैंगलोर
  8. श्री रामचंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च, चेन्नई
  9. एसडीएम कॉलेज ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल, धारवाड़
  10. एसआरएम डेंटल कॉलेज, चेन्नई