श्रीनगर: जनपदीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हेतु विकासखंड खिर्सू के प्रतिभागियों को प्रसिद्ध उद्योगपति और समाजसेवी विनोद पांडे द्वारा 50 सैट ट्रैक सूट प्रदान किए गए हैं।
इसके लिए विकासखंड के बीआरसी समन्वयक मुकेश काला, खेल समन्वयक नवीन नेगी, सहायक खेल समन्वयक धर्मेंद्र कैन्तुरा, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ ब्लॉक खिर्सू के अध्यक्ष पदमेन्द्र सिंह लिंगवाल और ब्लॉक संरक्षक चंद्र मोहन सिंह बिष्ट, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पीबी पंत, विपिन गौतम, ब्लॉक मंत्री देवेंद्र सिंह असवाल, ब्लॉक कोषाध्यक्ष चंद्र मोहन सिंह भंडारी, ब्लॉक संयुक्त मंत्री श्रीमती लक्ष्मी जयाड़ा एवं ब्लाक कार्यकारिणी के समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा और विकासखण्ड के प्रतिभागी छात्र छात्राओ द्वारा आभार व्यक्त किया गया है।