aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 02 सितंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

दिन – गुरुवार
संवत्सर नाम – राक्षस
युगाब्दः- 5123
विक्रम संवत- 2078
शक संवत -1943
अयन – याम्यायन
गोल – उत्तर
ऋतु – वर्षा
काल (राहु)- उत्तर दिशा
मास – भाद्रपद
पक्ष – कृष्ण पक्ष
तिथि- एकादशी
नक्षत्र – आर्द्रा
योग – सिद्धि
करण- बव
सूर्योदय कालीन लग्न – सिंह
चन्द्र राशि- मिथुन
दिशा शूल- दक्षिण दिशा में
सूर्योदय- 5:42
दिनमान:- 12 घंटा 38 मिनट ।
आज का व्रत व विशेष:- जया एकादशी व्रत ।
आने वाला व्रत व.विशेष :- शनिप्रदोष त्रयोदशी व्रत – शनिवार ।
अर्धप्रहरा:- (दिन के) दिन के 3:12 से 6:18 तक ।
पाक्षिक सूर्य— पू.फा. नक्षत्र में
सांस्कृतिक कोश : वासुकी नाग को मंथरा पर्वत से लपेटकर समुद्र मंथन हुआ था ।
राहु काल :- दिन के 1:32 से 3:07 बजे तक ।
आज का सुविचार : आजकल लोग समझते कम और समझाते ज्यादा हैं, तभी तो मामले सुलझते कम और उलझते ज्यादा हैं ।
2 अगस्त गुरुवार का राशिफल

मेष: राजनीतिक महत्वाकांक्षा की पूर्ति होगी, लेकिन पारिवारिक सदस्य से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

वृष: अज्ञात भय से ग्रसित रहेंगे। यात्रा देशाटन की स्थिति में अपनी वस्तुओं की सुरक्षा के प्रति सचेत रहें। धन हानि की आशंका है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाना हितकर होगा।

मिथुन: कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे स्वयं या परिवार की प्रतिष्ठा प्रभावित हो। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

कर्क: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। दांपत्य जीवन में तनाव रहेगा। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। नए संबंध बनेंगे।

सिंह: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। राजनेता से सहयेाग लेने में सफल होंगे। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

कन्या: सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे, लेकिन दांपत्य जीवन में तनाव की स्थिति आ सकती है। भाई-बहन के कारण भी मन अशांत हो सकता है। संयम से काम लेना हितकर होगा।

तुला: उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

वृश्चिक: जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता अथवा धर्म गुरु का सहयोग मिलेगा।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। विरोधी सक्रिय रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

मकर: पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में आशातीत सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी।

कुंभ: गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। सांस्कृतिक या पारिवारिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में प्रगति होगी।

मीन: किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। जीवनसाथी का सहयोग एवं सान्निध्य मिलेगा।

आचार्य बंशीधर झा