aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 14 सितंबर 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – मंगलवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- उत्तर दिशा
  • मास – भाद्रपद
  • पक्ष – शुक्ल पक्ष
  • तिथि- अष्टमी
  • नक्षत्र – ज्येष्ठा
  • योग – प्रीति
  • करण- वव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • सूर्योदय- 5:50
  • दिनमान:- 12 घंटा 20 मिनट ।
  • आज का व्रत व विशेष:- राधाष्टमी व्रत।
  • आने वाला व्रत व विशेष :- कर्मा एकादशी व्रत, विश्वकर्मा पूजन व संक्रांति व्रत- शुक्रवार।
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः के 7:24 से 8:56 एवं 01:33 से 3:05 तक।
  • पाक्षिक सूर्य— उ.फा. नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश : राजा ययाति के शर्मिष्ठा से तीन पुत्र – द्रह्यु, अनु और पूरु थे।
  • राहु काल :- दिन के 02:58 से 4:31 बजे तक।

आज का सुविचार: सत्य के अनन्त आकाश में उड़ान भरने के लिए अनाग्रह व खोजवृत्ति इन दो पंखों की आवश्यकता होती है।

14 सितंबर मंगलवार का राशिफल

मेष राशि- यदि आप किसी काम के लिए संकल्प लेंगे, तो वह कार्य पूर्ण हो जाएगा। किसी का एडमिशन हो या फिर यात्रा आदि की व्यवस्था करना या फिर किसी जरूरी वस्तु की खरीद या फिर कहीं अटका हुआ पैसा निकालना। आज के दिन इन सब कार्यों को एक-एक करके निपटाने से कुछ काम तो एकाएक ही बनते नजर आएंगे।

वृष राशि- आप अपने सभी कामकाजी गतिविधियों को जरूरत के मुताबिक संचालित करने में सफल रहते हैं। संगी साथी आपको मदद देने के लिए तैयार तो हैं, परन्तु उस पर पूरी तरह विश्वास कर लेना खतरे से खाली नहीं होगा। कारोबार को लेकर आपकी मेहनत आज रंग लाएगी।

मिथुन राशि- यदि आप अपने करियर में बदलाव लाने की कोशिश कर रहे हैं तो अभी परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। किसी भी काम में हाथ डालने से पहले अपने हम सफर से सलाह ले लें। निर्णय लेकर आगे बढ़ना है, तो याद रखें कुछ प्राप्त करने के लिए कुछ खोना भी पड़ सकता है।

कर्क राशि- आज के दिन किसी नए प्रोजेक्ट पर आपका ध्यान आकर्षित होगा। हो सकता है इस क्षेत्र में कुछ पुराने मित्रों से आर्थिक सपोर्ट मिल जाए। लंबे समय से अगर को कार्य या प्रोजेक्ट आप पूरा नहीं हो पा रहा है, तो आज इसके बनने की उम्मीद है।

सिंह राशि- अगर सैर-सपाटे की योजना बन रही है तो यात्रा आदि के लिए कुछ तैयारी करनी होगी। कुछ अधूरे काम भी आपको पूरे करने होंगे। दोपहर के बाद भागदौड़ बढ़ जाएगी। उतावली के चक्कर में कोई भूल भी हो सकती है। ऐसे में संयम के साथ आपको आगे बढ़ने की जरूरत है।

कन्या राशि- आपकी मनोदशा कुछ तनाव से ग्रस्त रहेगी। यदि आप किसी प्रेम-प्यार के दायरे का खुलासा करते हैं तो कहीं न कहीं से पारिवारिक वातावरण अधिक क्षुब्ध हो सकता है। यदि दाम्पत्य सहयोग से कोई बात छुपी रहेगी, तो सायंकाल के बाद घर-परिवार में भी कटुता व्याप्त हो सकती है।

तुला राशि- तीर्थ यात्रा आदि का कार्यक्रम बन सकता है। मित्रों की खातिर के लिए कुछ धन की भी व्यवस्था करनी पड़ सकती है। यदि आप किसी परीक्षा के लिए तैयारी करना चाहते हैं तो फिर अपने घर के साधन भी व्यवस्थित करने होंगे। घर के वरिष्ठ सदस्य से टकराव मोल लेना सही नहीं है, किसी भी मामले में संयम के साथ निर्णय लेना या अपनी राय रखना ही सही फैसला होगा।

वृश्चिक राशि- अपने बिजनेस या जॉब प्रोस्पेक्टस को सुधारने के लिए कार्यक्रम में परिवर्तन करना आवश्यक होगा। आर्थिक क्षेत्र में अभी ज्यादा दबाव नहीं है। हल्की-फुल्की देनदारियां चुका देने के बावजूद सुरक्षित कोष में कमी नहीं आएगी। परिजनों की मांग पूरी करनी आवश्यक है।

धनु राशि- किसी खास सदस्य के खराब स्वास्थ्य के कारण घर-परिवार का वातावरण कुछ अवसादपूर्ण रहेगा। तनाव से उबरने का रास्ता ये ही है कि आज आप किसी मनोरंजक यात्रा पर निकल पड़ें। यदि आपके पास वाहन आदि नहीं भी हो तो सार्वजनिक वाहन का फायदा उठाया जा सकता है।

मकर राशि- शारीरिक शिथिलता और अस्वस्थता खत्म होती जाएगी। आपके द्वारा किए गए उपाय या एक्सरसाइज योग आदि का अच्छा परिणाम मिलने लगेगा। छोटे सदस्य या संतान की ओर से भी अच्छा समाचार मिलेगा। वस्त्र आदि का लाभ हो सकता है। किसी खराब पड़ी वस्तु का पुनः संचालन हो जाएगा।

कुंभ राशि- आज आपके कार्यक्षेत्र के वातावरण में सुधार होगा। कठोर प्रकृति का व्यक्ति नजरों से दूर रहेगा और वातावरण में हल्कापन व मनोरंजन का रंग छाया रहेगा। किसी सहकर्मी या बॉस के द्वारा पार्टी देने से और भी चहल-पहल बढ़ेगी। दिन आपका मिलाजुला रहने वाला है।

मीन राशि- आज आप कुछ मायूसी सी महसूस करेंगे। विपरीत हालातों से मन को व्यथा होगी। युवा वर्ग को दाम्पत्य जीवन अथवा प्रेम संबंधों को लेकर शिकायत रहेगी। जीवन साथी का भरोसा जीतना जरूरी होगा। कुछ जरूरी खर्चे भी सामने आएंगे, लेकिन अपनी जेब का खास खयाल रखने की जरूरत है। बुजुर्गों का सहयोग कुछ हद तक माहौल को ठीक करने में सहायक होगा।

आचार्य बंशीधर झा