aaj-ka-panchang

Aaj Ka Panchang, Aaj Ka Rashifal : 27 जुलाई 2021, आज का पंचांग और राशिफल

आज का पंचांग

  • दिन – मंगलवार
  • संवत्सर नाम – राक्षस
  • युगाब्दः- 5123
  • विक्रम संवत- 2078
  • शक संवत -1943
  • अयन – याम्यायन
  • गोल – उत्तर
  • ऋतु – वर्षा
  • काल (राहु)- पश्चिम दिशा
  • मास – श्रावण
  • पक्ष – कृष्ण पक्ष
  • सूर्योदय- 5:41
  • तिथि- चतुर्थी
  • नक्षत्र – शतभिषा
  • योग – शोभन
  • करण- वव
  • दिशा शूल- उत्तर दिशा में
  • सूर्योदय कालीन लग्न – कर्क
  • चन्द्र राशि – कुम्भ
  • आज का व्रत व विशेष :- गणेश चतुर्थी (चौठ ) व्रत चं. उ. रा. 9:25 एवं मधुश्रावणी व्रत नहाय खाय ।
  • आने वाला व्रत:- मधुश्रावणी पूजा आरंभ – बुधवार।
  • दिनमान:- 13 घंटा 31 मिनट
  • अर्धप्रहरा:- (दिन के) प्रातः 7:04 से 8:42 एवं अपराह्न 01:39 से 3:23 तक
  • पाक्षिक सूर्य— पुष्य नक्षत्र में
  • सांस्कृतिक कोश
  • चन्द्रमा को शिव जी ने कृष्ण पक्ष में घटने और शुक्ल पक्ष में बढऩे का वरदान दिया था
  • राहु काल :- अपराह्न 3:25 से 5:02 बजे तक

आज का सुविचार : शरीर में व्याधि पैदा हो सकती है। उसे मन पर हावी नहीं होने दें, मनोबल उस पर हावी हो ऐसा प्रयत्न करना चाहिए।

27 जुलाई मंगलवार का राशिफल :

मेष: भावुकता में नियंत्रण रखें। कुछ ऐसा हो सकता है, जिससे मानसिक कलेश मिले। अत: किसी मामले में हस्तक्षेप न करें और वाणी पर संयम रखें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृष: संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। आर्थिक और व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा।

मिथुन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। व्यावसायिक योजना को बल मिलेगा।

कर्क: चली आ रही समस्या का निदान होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। रचनात्मक कार्यों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

सिंह: व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव एवं वर्चस्व में वृद्धि होगी।

कन्या: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। नई योजना फलीभूत होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। बुद्धि कौशल से किए गए कार्य में आशातीत सफलता मिलेगी।

तुला: शाही खर्च पर नियंत्रण करना होगा। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। भागदौड़ की स्थिति से बचें। रचनात्मक प्रयासों में सफलता मिलेगी।

वृश्चिक: आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक संबंध मधुर होंगे।

धनु: रचनात्मक प्रयास फलीभूत होगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आपके प्रभाव में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। दांपत्य जीवन सुखमय होगा।

मकर: निजी सुख में व्यवधान रहेगा। संतान और जीवनसाथी का सहयोग रहेगा। व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि का योग है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

मीन: चली आ रही समस्या का समाधान होगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। व्यक्ति विशेष का सहयोग रहेगा। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा।

आचार्य बंशीधर झा

यह भी पढ़ें :

CDS-NDA की SSB तैयारी के लिये मिलेंगे 50 हजार रुपये: CM पुष्कर सिंह धामी