rashi

सौरमंडल में बृहस्पतिवार को बड़ी हलचल के तहत धन समृद्धि मान सम्मान और सौंदर्य के लिए जिम्मेदार दैत्य गुरु शुक्र देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु में ठीक 12:36 पर प्रवेश कर गए जहां पर वह सवा महीने तक भ्रमण करेंगे।

राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज आईडीपीएल में संस्कृत प्रवक्ता आचार्य डॉक्टर चंडी प्रसाद घिल्डियाल ने बताया कि बृहस्पतिवार को सौर मंडल के नवग्रहों में मान सम्मान प्रतिष्ठा सुख और समृद्धि के कारक भोगों के कारक शुक्र ग्रह ने अपनी कक्षा बदलते हुए ज्ञान, धर्म, दांपत्य, राजकाज के कारक देव गुरु बृहस्पति की मूल त्रिकोण राशि धनु राशि में सवा महीने के लिए प्रवेश किया। जिसका राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर राजनीति, धर्म, अध्यात्म, समाज, शिक्षा, पर्यावरण पर बहुत गहरा असर दिखाई देगा। विपरीत स्वभाव वाले दैत्य गुरु एवं देवगुरु के एक ही राशि में आने पर राजनीति में विरोधी विचारधारा के दलों में एकता होगी। परंतु यह एकता स्थाई नहीं होगी। कुछ समय तक ऐसा लगेगा कि इनके विचार एक हो गए हैं परंतु एक समय के बाद वे फिर पृथक हो जाएंगे।

सौर विज्ञानी डॉक्टर घिल्डियाल बताते हैं कि राशियों के अनुसार शुक्र के राशि परिवर्तन का निम्नवत प्रभाव रहेगा।

मेष राशि: इस राशि के लोगों को हर तरीके से समाज में सक्रियता बढ़ेगी। पिता की स्थिति बेहतर होगी और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। घर की महंगी चीजें खरीदने में पैसा खर्च होगा।

वृष राशि: इस राशि के जातक लोगों से मिलनसार रहेंगे। आरामदायक जिंदगी जीना पसंद करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा अवसर मिल सकता है, परंतु शुक्र के अष्टम भाव में आने से स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेंगे।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के लोगों को थोड़ा संभल कर रहने की जरूरत होगी। सेहत संबंधी परेशानियां होंगी। कार्यक्षेत्र में बदलाव तथा यह बदलाव शुभ संकेत लेकर आएगा।

कर्क राशि: कर्क राशि में शुक्र का गोचर रोगों में बढ़ोतरी करेगा वाद-विवाद बढ़ाएगा अनावश्यक वाद-विवाद से दूर रहना चाहिए अन्यथा शुक्र किसी परेशानी में जरूर डालेगा।

सिंह राशि: प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी बच्चों की तरफ से अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। मान सम्मान बढ़ेगा प्रेम प्रसंग के चक्कर में ना पड़े।

कन्या राशि: इस राशि के लोगों के लिए घरेलू समस्याएं खत्म होंगी। नया घर खरीदने की प्रेरणा बनेगी वाहन ध्यान से चलाएं। शुक्र के अशुभ प्रभाव को दूर करने के लिए पत्नी का सम्मान करें।

तुला राशि: छोटे भाई बहनों से संबंधों को मधुर बनाएगा। छोटी-छोटी यात्राओं पर जाने का प्रबल योग बनेगा। तीसरे भाव में शुक्र का गोचर मेहनत के द्वारा रुके हुए पैसे दिलाएगा।

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के परिवार में अंधन को बढ़ाएगा। परिवार के बाद विवाद को हमेशा के लिए खत्म करेगा। शुक्र को अच्छा करने के लिए घर में गंदे कपड़ों को इधर-उधर ना फैलाएं।

धनु राशि: इस राशि में शुक्र का गोचर स्वास्थ्य में कुछ गड़बड़ पैदा करेगा। बने हुए कार्य बिगड़ेंगे पति-पत्नी के बीच विवाद हो सकता है। सावधानी बरतें।

मकर राशि: जेब खर्च बढ़ सकती है किसी रिश्तेदार से वाद विवाद हो सकता है। प्रेम संबंध भी करवा सकता है इसलिए अपने आचरण पर ध्यान दें।

कुंभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए धन की खूब बढ़ोतरी होगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी कार्यक्षेत्र में प्रशंसा का योग बनेगा।

मीन राशि: शुक्र का गोचर मीन राशि वालों के लिए कार्य क्षेत्र में बढ़ोतरी देगा। बदलाव को लेकर भी अच्छा करेगा नौकरी व्यापार से संबंधित समस्त परेशानियां खत्म होंगी। उधार दिया वापस लौटेगा। अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें।