Major-General-Smita-Devrani

पौड़ी गढ़वाल: देवभूमि उत्तराखंड के लिए गौरव की बात है, ब्रिगेडियर के पद पर सेवाएं दे रही स्मिता देवरानी भारतीय सेना में मेजर जनरल बन गई हैं। मूलरूप से पौड़ी गढ़वाल के यमकेश्वर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम डुंडेख (डाडामण्डी) निवासी स्मिता देवरानी को भारतीय सेना में उनकी गौरवशाली उपलब्धियों को देखते हुए ब्रिगेडियर पद से पदोन्नत कर मेजर जनरल बना दिया गया है। उत्तराखंड की पहली महिला मेजर जनरल बनी पहाड़ की बेटी स्मिता देवरानी की इस उपलब्धि पर न केवल उत्तराखंड बल्कि पूरे देश को गर्व है। उनकी बहन अनीता देवरानी भी भारतीय सेना में ब्रिगेडियर है।

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने यमकेश्वर निवासी स्मिता देवरानी को भारतीय सेना में ब्रिगेडियर से मेजर जनरल पद पर पदोन्नत किए जाने पर बधाई दी है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र ने अपने बधाई संदेश में कहा है की उनकी यह उपलब्धि प्रदेश एवं महिलाओं के लिए गौरव की बात है। उन्होंने देश व सेना के साथ ही प्रदेश का मान बढ़ाया है।

आतंकी मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों में से एक उत्तराखंड का जांबाज सैनिक दिनेश सिंह