Home उत्तराखण्ड उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 पुरस्कार की लिस्ट जारी, ये 15 विभूतियां होंगी सम्मानित

उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 पुरस्कार की लिस्ट जारी, ये 15 विभूतियां होंगी सम्मानित

Uttarakhand Gaurav Samman-2026

Uttarakhand Gaurav Samman-2026: उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 15 विशिष्ट विभूतियों को उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 से सम्मानित किया जाएगा। चयनित महानुभावों को यह सम्मान राज्य स्थापना दिवस पर परेड ग्राउंड, देहरादून में आयोजित मुख्य समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।

राज्य सरकार द्वारा यह सम्मान उन व्यक्तित्वों को दिया जा रहा है जिन्होंने राजनीति, प्रशासन, चिकित्सा, शिक्षा, पत्रकारिता, सामाजिक सेवा, पर्यावरण संरक्षण, उद्यमिता, कला, संस्कृति, लोक संगीत, फिल्म जगत और खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।

उत्तराखंड गौरव सम्मान-2026 के लिए चयनित विभूतियां इस प्रकार हैं—

  • राजनीतिक एवं शासकीय क्षेत्र : स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चन्द्र खण्डूड़ी (मरणोपरांत)
  • चिकित्सा क्षेत्र : डॉ. जीवन सिंह तितियाल
  • उद्यमिता : मनमोहन भारद्वाज
  • फिल्म जगत : श्रीमती हिमानी शिवपुरी
  • लोक जागर गायन : श्रीमती हेमा नेगी करासी
  • शिक्षा एवं पत्रकारिता : डॉ. गिरीश रंजन तिवारी
  • सामाजिक क्षेत्र : सुश्री अनीता थपलियाल शर्मा एवं कश्मीर सिंह
  • पर्यावरण संरक्षण : पर्यावरणविद् सुरेश भाई
  • लोक गायन : श्रीमती रेशमा शाह
  • खेल : सुश्री एकता बिष्ट, सुश्री वंदना कटारिया, सुश्री अंकिता ध्यानी, सुश्री निकिता चंद एवं कपिल पोखरिया

उत्तराखंड गौरव सम्मान राज्य का प्रतिष्ठित नागरिक सम्मान है, जिसके माध्यम से प्रदेश के विकास, सामाजिक उत्थान एवं राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाता है। राज्य स्थापना दिवस पर होने वाला यह सम्मान समारोह प्रदेश के लिए योगदान देने वाले इन सभी महानुभावों के कार्यों को नई पहचान और सम्मान प्रदान करेगा।