chemical-gas-leakage-andhra

एक ओर जहाँ देशभर में कोरोना से हाहाकार मचा हुआ है वहीँ आंध्र प्रदेश से एक बड़े हादसे की खबर आ रही है। गुरुवार तड़के आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम  स्थित एलजी पॉलिमर इंडस्ट्री के प्लांट में अचानक केमिकल गैस लीक होने से 8 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 1000 से अधिक लोग बीमार पड़ गए हैं। 20 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। इसमें अधिकतर बुजुर्ग और बच्चे हैं। घटना की सूचना पर NDRF की टीम घटनास्थल पर पहुंची, अभी राहत कार्य जारी है लोगों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। गैस रिसाव के चलते प्लांट के 3 किमी के दायरे तक लोगों में दहशत फैली हुई है। लोग आंखों में जलन और सांस लेने में तकलीफ बता रहे हैं। कई लोग सड़क पर ही बेहोश पड़े हुए हैं। फैक्ट्री के आस-पास से 3 हजार लोगों का रेस्क्यू किया गया है।

NDRF DG एसएन प्रधान ने बताया कि विशाखापत्तनम की घटना स्टायरिन गैस लीकेज की घटना है जो प्लाटिक का कच्चा माल है। यह फैक्ट्री लॉकडाउन के बाद खुली थी, लगता है रीस्टार्ट होने के क्रम में गैस लीक हुई है। रात के 2:30 बजे उन्हें जहरीली गंध आई और उन्होंने स्थानीय पुलिस, प्रशासन, फायर सर्विस को सूचना दी। लगभग 1000-1500 लोगों को निकाला गया है, 800-1000 लोग अस्पताल गए थे। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने 6 मौतों की पुष्टि की है।

विशाखापत्नम में गैस लीक हादसे के बाद केंद्र सरकार हरकत में आ गई है। पीएम नरेंद्र मोदी ने इस हादसे से निपटने के लिए आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA) के साथ बैठक कर रहे हैं। इस बैठक में गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं।