google-search

पहले हम किसी व्यक्ति से कोई ऐसी बात या जानकारी के बारे में पूछते थे जो किसी को पता न हों तो अक्सर जवाब मिलता था कि “भगवान् जाने”। लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब भगवान के अलावा google भी है जो सब जानता है। आपने देखा होगा कि अब आप किसी से कोई असंभव सी जानकारी के बारे में पूछो तो, जवाब मिलेगा गूगल पर सर्च कर लो, सब मिल जाएगा। जी हां दोस्तों आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन google.com के पास हर सवाल का जवाब मौजूद है। या यूँ कहें कि गूगल के पास अलादीन का ऐसा चिराग है कि आपके मन में जो भी प्रश्न आ रहा हो उसे गूगल पर सर्च करो, गूगल से उसका कुछ न कुछ जवाब जरुर मिलेगा। हालाँकि गूगल पर हर चीज का जवाब 100% सही मिलेगा इसकी गारंटी नहीं है। यही वजह है कि आजकल लोग हर चीज गूगल पर खोजने लगे हैं। परन्तु आपको बता दें कि कुछ चीजें गूगल पर सर्च करना कितना खतरनाक हो सकता है कि इस बात का अंदाजा शायद हर किसी को नहीं होता है। जी हां गूगल पर किया गया एक सर्च आपको सलाखों के पीछे भी पहुंचा सकता है।

बतादें कि गूगल बहुत शार्प और ब्रिलिएंट सर्च इंजन है। गूगल आपकी हर एक्टिविटी पर नजर रखता है आपको क्या पसंद है और क्या नहीं। गूगल आपकी हर एक्टिविटी को मोनिटर करता रहता है। अपने अक्सर देखा होगा कि जैसे आपने गूगल पर (अमेज़न, फ्लिप्कार्ट या किसी भी अन्य वेबसाइट) किसी प्रोडक्ट को खरीदने के लिए सर्च किया। तो उसके बाद से आपके ब्राउज़र, ईमेल, फेसबुक आदि पर उस प्रोडक्ट से सम्बंधित विज्ञापन आने लगते हैं। यह सब गूगल का कमाल है। इसलिए इन 6 चीजों को गूगल पर भूल कर भी सर्च नहीं करना चाहिए।

  1. बम बनाने का तरीका (How to make a bomb)

आज पूरा विश्व आतंकवाद से त्रस्त है। आये दिन दुनिया के किसी न किसी हिस्से में आतंकवादी घटना की खबर आती रहती है। इसीलिए ग्लोबल टेररिज्म (वैशिक आतंकवाद) पर लगाम लगाने के लिए भारत सहित दुनियाभर के देशों की जांच एजेंसियां इटरनेट पर नजरें गढ़ाए बैठी हैं। इसके लिए हर देश की सरकार ने कुछ खास की-वर्ड लिस्ट बनाई है। अगर कोई भी गूगल पर बम बनाने या बम फोंड़ने का तरीका या किसी भी अन्य घातक हथियारों के बारे में जानने के लिए सर्च करता है। तो साइबर सेल द्वारा उसके कंप्यूटर या मोबाइल का IP Address एड्रेस ट्रेस कर उसे साइबर क्राइम के तहत गिरफ्तार किया जा सकता है। इसलिए गूगल पर बम या किसी भी अन्य हथियारों के बारे में कुछ भी सर्च न करें।

  1. गर्भपात कैसे करें (How to abort)

अनचाहा गर्भधारण होने पर समय रहते गर्भपात कराना कोई जुर्म नहीं है. परन्तु, इसके लिए डॉक्टर की सलाह पर ही गर्भपात कराये। How to abort टाइप करके गूगल पर गर्भपात के तरीके खोजना जानलेवा है। यहाँ आपको आधी-अधूरी एवं उल्टी सीधी दवाएं खिलाकर अबॉर्शन कराने के तरीके बताये जा सकते हैं. जिनके साइड इफेक्ट हो सकते हैं और ये जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए गर्भपात के बारे में गूगल पर सर्च करने से बचें।

  1. खाने की किन चीजों से कैंसर होता है।

कैंसर इतनी घातक और लाइलाज बीमारी है कि जिसके भय से लोग अक्सर गूगल पर सर्च करते है कि खाने पीने की किन चीजों से कैंसर होता है। परन्तु यहाँ आपको बतादें कि गूगल पर सब चीजों की जानकारी सही मिले यह जरुरी नहीं है। गूगल के हिसाब से देखें तो दुनिया में खाने पीने की आधी चीजों से कैंसर हो सकता है और आधी चीजों से नहीं हो सकता है। इसलिए अगर आप कैंसर के बारे में गूगल में सर्च करते हैं। तो इससे भ्रमित ही होंगे और कुछ नहीं।

  1. चाइल्ड पोर्न

गूगल पर चाइल्ड पॉर्न जैसी चीजें सर्च करना आपको जेल भी पहुंचा सकता है। चाइल्ड पॉर्न बनाना या देखना, दोनों ही गैरकानूनी है। क्योकि इन वेबसाइट से बच्चों की किडनैपिंग और उन पर जुल्म बढ़ते जा रहे हैं। हमारी सरकार ने बहुत सारी चाइल्ड पोर्न साइट को बैन कर दिया है। ऐसे में अगर कोई गूगल पर चाइल्ड पोर्न सर्च भी कर रहा है तो साइबर सेल द्वारा उसका IP Address ट्रेस कर उसको जेल भी पहुँचाया जा सकता है। इसलिए गूगल पर चाइल्ड पॉर्न जैसी चीजें सर्च करने से बचें।

  1. बीमारी का इलाज

अगर कोई बीमारी हो, तो डॉक्टर के पास जाना चाहिए। खुद डॉक्टर नहीं बनना चाहिए। अगर बिमारी का इलाज भी गूगल कर देगा तो फिर डॉक्टर क्या करेगा। क्योकि गूगल आपको आधी अधूरी जानकारी देगा। एक कहावत है कि अधुरा ज्ञान हमेशा नुकसांनदायक होता है। इसलिए गूगल पर बीमारी का इलाज सर्च मत कीजिए।

  1. अपना नाम या अन्य पर्सनल डिटेल गूगल पर सर्च न करें

अक्सर देखने में आता है कि लोग गूगल पर अपना नाम, मोबाइल नंबर या अन्य डिटेल डालकर यह चेक करते हैं कि क्या रिजल्ट आता है। परन्तु इसके घातक परिणाम भी हो सकते हैं। क्योकि इससे आपकी पूरी इनफार्मेशन गूगल पर सेव हो जाती है और आज के डेटा-टेक्नोलॉजी के जमाने में आपके डेटा या इनफार्मेशन का कोई भी कंपनी दुरुपयोग कर सकती है। इसलिए गूगल में भूल से भी अपनी इनफार्मेशन टाइप न करें।