IPL-2021-CHAMPION-CSK

Chennai Super Kings IPL 2021 Cchampion: आईपीएल 2021 के फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 27 रन से हराकर चमचमाती ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स ने चौथी बार आईपीएल का खिताब जीता है।

दुबई के दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में शुक्रवार को भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच आईपीएल 2021 का फाइनल मुकाबला खेला गया। कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर CSK को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया।

CSK ने पहले बल्लेबाजी करते हुए फाफ डु प्लेसिस की आकर्षक अर्धशतकीय पारी की बदौलत तीन विकेट पर 192 रन का मजबूत स्कोर बनाया। जवाब में केकेआर की टीम अच्छी शुरुआत के बावजूद भी नौ विकेट पर 165 रन ही बना सकी। और इस तरह से चेन्नई सुपर किंग्स ने 27 रन से यह मुकाबला जीतते हुए चौथी बार इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का खिताब अपने नाम किया।

CSK की ओर से सलामी बल्लेबाज डुप्लेसिस ने 59 गेंदों में सात चौके और तीन छक्के के साथ 86 रनों की शानदार पारी खेली। वहीँ दूसरे ओपनर रुतुराज गायकवाड़ ने 27 गेंदों पर 32 रन तथा रोबिन उथप्पा ने 15 गेंदों पर 31 रनों की आकर्षक पारियां खेली। जवाब में उतरी केकेआर की टीम से शुभमन गिल (43 गेंदों पर 51) तथा वेंकटेश अय्यर (32 गेंदों पर 50) ने पहले विकेट के लिए 91 रनों की ठोस शुरुआत दी। लेकिन इसके बाद उसने 34 रन के अंदर आठ विकेट गंवा दिए।

चेन्नई ने इससे पहले 2010, 2011 और 2018 में आईपीएल का खिताब जीता था। जबकि केकेआर 2012 और 2014 में चैंपियन बना था। जबकि अब तक मुंबई इंडियन्स सर्वाधिक पांच बार चैंपियन बना है। देखें पूरा स्कोरबोर्ड.

CHENNAI SUPER KINGS INNINGS (20 OVERS)

BATTING RBM4s6sSR
Ruturaj Gaikwad c Shivam Mavi b Narine32274131118.51
Faf du Plessis c Iyer b Shivam Mavi865910473145.76
Robin Uthappa lbw b Narine31152603206.66
Moeen Ali not out37203623185.00
Extras(b 1, lb 1, nb 1, w 3)6
TOTAL(20 Ov, RR: 9.60)192/3
Did not bat: Ambati Rayudu, MS Dhoni (c)†, Ravindra Jadeja, Dwayne Bravo, Shardul Thakur, Deepak Chahar, Josh Hazlewood 
Fall of wickets: 1-61 (Ruturaj Gaikwad, 8.1 ov), 2-124 (Robin Uthappa, 13.3 ov), 3-192 (Faf du Plessis, 19.6 ov)

 

BOWLINGOMRWECON0s4s6sWDNB
Shakib Al Hasan3033011.0062300
Shivam Mavi403218.0081200
Lockie Ferguson4056014.0047220
Varun Chakravarthy403809.5052201
Sunil Narine402626.5060110
Venkatesh Iyer10505.0020000

KOLKATA KNIGHT RIDERS INNINGS (TARGET: 193 RUNS FROM 20 OVERS)

BATTING RBM4s6sSR
Shubman Gill lbw b Chahar51437460118.60
Venkatesh Iyer c Jadeja b Thakur50325653156.25
Nitish Rana c du Plessis b Thakur013000.00
Sunil Narine c Jadeja b Hazlewood22600100.00
Eoin Morgan (c)c Chahar b Hazlewood48320050.00
Dinesh Karthik †c Rayudu b Jadeja97801128.57
Shakib Al Hasan lbw b Jadeja017000.00
Rahul Tripathi c Ali b Thakur2340066.66
Lockie Ferguson not out18112711163.63
Shivam Mavi c Chahar b Bravo20132212153.84
Varun Chakravarthy not out00100
Extras(nb 1, w 8)9
TOTAL(20 Ov, RR: 8.25)165/9
Fall of wickets: 1-91 (Venkatesh Iyer, 10.4 ov), 2-93 (Nitish Rana, 10.6 ov), 3-97 (Sunil Narine, 11.3 ov), 4-108 (Shubman Gill, 13.2 ov), 5-119 (Dinesh Karthik, 14.5 ov), 6-120 (Shakib Al Hasan, 14.6 ov), 7-123 (Rahul Tripathi, 15.4 ov), 8-125 (Eoin Morgan, 16.3 ov), 9-164 (Shivam Mavi, 19.5 ov)

 

BOWLINGOMRWECON0s4s6sWDNB
Deepak Chahar403218.00104110
Josh Hazlewood402927.25102120
Shardul Thakur403839.50113141
Dwayne Bravo402917.2591200
Ravindra Jadeja403729.2593210