wpl-auction-2023

WPL Auction 2023: पहली बार होने जा रहे विमेंस प्रीमियर लीग (WPL) के लिए महिला क्रिकेट खिलाड़ियों कि मुंबई में ऐतिहासिक नीलामी ख़त्म हो गयी है। इस ऑक्शन में भारत की टॉप ऑर्डर बैटर स्मृति मंधाना सबसे महंगी बिकीं हैं। उन्हें बेंगलुरु ने 3.4 करोड़ रुपए में खरीदा है। मंधाना के अलावा, एश्ले गार्डनर और नेटली सीवर ब्रंट भी 3 करोड़ रुपए से ज्यादा राशि में बिकीं।

WPL के पहले संस्करण का आयोजन इस साल चार से 26 मार्च के बीच किया जाएगा। आईपीएल की तर्ज पर पहली बार होने जा रही इस लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी में 448 खिलाड़ियों को शॉर्टलिस्ट किया गया था, जिसमें से सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिनको खरीदने के लिए पांच फ्रेंचाइजी, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, यूपी वॉरियर्स, गुजरात जाएंट्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने मिलकर 59.50 करोड़ रुपये खर्च किए।

बीसीसीआई अध्यक्ष रोजर बिन्नी, बोर्ड सचिव जय शाह और आईपीएल चेयरमैन अरुण धूमल ने महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन के लोगो को रिवील किया। इस मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस की नीता अंबानी समेत कई अन्य टीमों के मालिक भी मौजूद थी।

भारत की उप-कप्तान और टी20 में भारत की तरफ से सर्वाधिक रन बनाने वाली दूसरी बल्लेबाज, स्मृति मंधाना अब तक सबसे महंगे प्राइस में बिकी। मंधाना के लिए आरसीबी और मुंबई के बीच लड़ाई हुई, लेकिन आखिरकार बाजी आरसीबी के हाथ लगी। मंधाना की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर एश्ले गार्डनर दूसरी सबसे महंगी खिलाड़ी बनी। गार्डनर को गुजरात ने 3.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। मुंबई ने नेट स्कीवर को 3.20 करोड़ में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

भारत की ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा को यूपी वॉरियर्स ने 2.6 करोड़ रुपये में खरीदा। दीप्ति की बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी। ऑस्ट्रेलिया की ऑलराउंडर बेथ मूनी को गुजरात ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा। इनका बेस प्राइस 40 लाख रुपये थी। टी20 वर्ल्ड कप में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले जेमिमा रॉड्रिगेज को दिल्ली कैपिटल्स ने 2.2 करोड़ रुपये में खरीदा। उनकी बेस प्राइस 50 लाख रुपये थी।

महाराष्ट्र की देविका वैद्य ओपन ऑक्शन में 20वीं करोड़पति बनीं। देविका का बेस प्राइस 40 लाख रुपये था। उन्हें यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा। मानसी जोशी का बेस प्राइस 30 लाख रुपये था। उन्हें गुजरात जाएंट्स ने बेस प्राइस पर खरीदा।

चार भारतीय खिलाड़ियों को दो करोड़ से ज्यादा राशि मिली। नीलामी में चार देशों की कप्तान नहीं बिकीं। इनमें साउथ अफ्रीका की सुने लुस, इंग्लैंड की हीथर नाइट, श्रीलंका की चमारी अटापट्टू और वेस्टइंडीज की हेली मैथ्यूज शामिल रहीं। महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पांच टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें मुंबई, अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली और बेंगलुरु की टीमें हैं। ऑक्शन में 449 खिलाड़ियों पर बोली लगाई जानी थी, 200 से ज्यादा खिलाड़ी भारतीय थे। जबकि बाहरी टीमों में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के सबसे ज्यादा खिलाड़ी थे। परन्तु सिर्फ 87 खिलाड़ियों पर बोली लगी। जिनमें से 30 विदेशी खिलाड़ियों पर ही बोली लगी। जबकि 57 भारतीय खिलाड़ी नीलामी में बिकीं। गुजरात, दिल्ली और बैंगलोर ने सबसे ज्यादा 18-18 खिलाड़ी खरीदे। वहीं, मुंबई ने 17 और यूपी ने 16 खिलाड़ियों को खरीदा। गुजरात जायंट्स ने उत्तराखंड की स्नेह राणा को 75 लाख रुपए में खरीदा।

अब तक टॉप खिलाड़ी यह हैं

  • 4 करोड़ रु. – स्मृति मंधाना (भारत) – RCB
  • 2 करोड़ – एश्ले गार्डनर (ऑस्ट्रेलिया) – GG
  • 2 करोड़ – नेट साइवर-ब्रंट (इंग्लैंड) – MI
  • 6 करोड़ – दीप्ति शर्मा (भारत) – UPW
  • 2 करोड़- जेमिमा रोड्रिग्स (भारत) – DC
  • 0 करोड़- शेफाली वर्मा (भारत) – DC
  • 0 करोड़- बेथ मूनी (ऑस्ट्रेलिया) – GG
  • 9 करोड़- पूजा वस्त्राकर (भारत) – MI
  • 9 करोड़- ऋचा घोष (भारत) – RCB
  • 8 करोड़- हरमनप्रीत कौर (भारत) – UPW
  • 8 करोड़ – सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – UPW

ऑक्शन में इन खिलाडियों पर भी लगी बोली

  • अमनजोत कौर- 50 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
  • डी. हेमलता- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
  • लॉरेन बेल- 30 लाख, यूपी वॉरियर्स (इंग्लैंड)
  • मोनिका पटेल- 30 लाख, गुजरात जायंट्स (भारत)
  • एल. हैरिस- 45 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (ऑस्ट्रेलिया)
  • तारा नौरिस- 10 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (यूएसए)
  • धरा गुज्जर- 10 लाख, मुंबई इंडियंस (भारत)
  • जासिया अख्तर- 20 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
  • दिशा कासत- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
  • लक्ष्मी यादव- 10 लाख, यूपी वॉरियर्स (भारत)
  • इन्द्राणी रॉय- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
  • मिन्नु मानी- 30 लाख, दिल्ली कैपिटल्स (भारत)
  • कनिका अहूजा, 35 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
  • श्रेयंका पाटिल- 10 लाख, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (भारत)
  • हेली मैथ्यूज को मुंबई इंडियंस ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • हीदर नाइट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • तानिया भाटिया को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सुषमा वर्मा को गुजरात जाएंट्स ने 60 लाख रुपये में खरीदा।
  • पूनम यादव को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • जेस जोनासेन को दिल्ली कैपिटल्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • हर्ली गाला को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • स्नेहा दीप्ति को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • अरुंधती रेड्डी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • क्लो ट्रायोन को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • डेन वान निएकर्क को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रीति बोस को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • सिमरन शेख को यूपी वॉरियर्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • अपर्णा मोंडल को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • अश्विनी कुमारी को गुजरात जाएंट्स ने 35 लाख रुपये में खरीदा।
  • हुमैरा काजी को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • पूनम खेमनार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • कोमल जांजाड़ को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 25 लाख रुपये में खरीदा।
  • परुणिका सिसोदिया को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • प्रियंका बाला को मुंबई इंडियंस ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • मेगन शुट को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 40 लाख रुपये में खरीदा।
  • शबनम शकील को गुजरात जाएंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • सोनम यादव को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • जिंतिमनि कलिता को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • नीलम बिष्ट को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • सहाना पवार को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • एस मेघना को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा
  • किरण नवगिरे को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • एरिन बर्न्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • हीदर ग्राहम को 30 लाख रुपये में मुंबई इंडियंस ने खरीदा।
  • ग्रेस हैरिस को यूपी वॉरियर्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • जॉर्जिया वेयरहैम को 75 लाख रुपये में गुजरात जाएंट्स ने खरीदा।
  • एलिस कैपसी को दिल्ली कैपिटल्स ने 75 लाख रुपये में खरीदा।
  • इजाबेल वोंग को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मानसी जोशी को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • देविका वैद्य को यूपी वॉरियर्स ने 1.40 करोड़ रुपये में खरीदा।
  • अमनजोत कौर को मुंबई इंडियंस ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • दयालन हेमलता को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • लॉरेन बेल को यूपी वॉरियर्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • मोनिका पटेल को गुजरात जाएंट्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • तारा नॉरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • एल हैरिस को दिल्ली कैपिटल्स ने 45 लाख रुपये में खरीदा।
  • धारा गुज्जर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • जासिया अख्तर को दिल्ली कैपिटल्स ने 20 लाख रुपये में खरीदा।
  • दिशा कसात को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • लक्ष्मी यादव को 10 लाख रुपये में यूपी वॉरियर्स ने खरीदा।
  • इंद्राणी रॉय को 10 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
  • मिन्नू मानी को दिल्ली कैपिटल्स ने 30 लाख रुपये में खरीदा।
  • श्रेयंका पाटिल को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • कनिका आहूजा को 35 लाख रुपये में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने खरीदा।
  • तनुजा कनवर को गुजरात जाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा।
  • साइका इशाक को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में खरीदा।
  • आशा शोभना को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 10 लाख रुपये में खरीदा।