Pauri news : भारतीय जनता पार्टी इन दिनों देशभर में आगामी 15 मार्च तक महिला दिवस मना रही है। जिसके तहत अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। इसीक्रम में उत्तराखंड के अलग अलग 13 जनपदों में भी महिला मोर्चा के द्वारा कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसीक्रम में भाजपा द्वारा शनिवार को पौड़ी में सुषमा स्वराज पुरस्कार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पौड़ी में अलग अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भाजपा नेत्री स्व. सुषमा स्वराज अवॉर्ड से सम्मानित किया।

इस दौरान राज्य  आंदोलनकारी बीरा भंडारी, डा. छाया भट्ट, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बिनीता देवी, सुषमा रावत, बीना रावत, बबीता देवी, रंजीता गैरोला स्टाफ नर्स, दीपा बाला, राखी, ललिता आशा कार्यकर्ता, गुलशन वर्मा अध्यपिका, रुकमा देवी, उर्मिला आदि महिलाओं को सुषमा स्वराज पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

इस मौके पर जिला भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष मीना गैरोला, मुख्य अतिथि प्रदेश सोशल मीडिया एवं जिला महिला मोर्चा प्रभारी नेहा शर्मा, जिला अध्यक्ष सुषमा रावत, नगर पालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, विधायक राजकुमार पोरी, नगर मंडल अध्यक्ष क्रांति किशोर तथा जिला भाजपा मीडिया प्रभारी पिंकी रावत आदि शामिल रहे।