e-cabinet-uttarakhand

देहरादून : मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को हुई उत्तराखंड कैबिनेट बैठक में अहम फैसले लिए गए। बैठक में राज्य के सभी सरकारी व निजी स्कूलों को खोलने को लेकर अहम फैसला लिया गया। राज्‍य में 8 फरवरी से कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के सभी विद्यालय खोले जायेंगे। इसके लिए विभाग आदेश जारी करेगा। शासकीय प्रवक्ता मदन कौशिक द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक शनिवार को कैबिनेट बैठक में 17 बिंदुओं पर चर्चा हुई। चर्चा के बाद सभी को मंजूरी दे दी गई। देखें कैबिनेट के अन्य फैसले।

  • आठ फरवरी से राज्य में कक्षा 6 से कक्षा 12 तक सभी विद्यालय खोले जाएंगे, विभाग जारी करेगा आदेश।
  • कक्षा 8 से कक्षा 9 में जाने वाली छात्राओं को साइकिल के लिए दिया जाना जाने वाला धन अकाउंट में आएगा, इस धन से साइकिल ही खरीदी जाएगी। इस पर 14,56,000 का खर्च आएगा।
  • मनरेगा में जॉब कार्ड धारकों को खुशखबरी, 100 दिन का काम करने वालो को 50 दिन का अतिरिक्त रोजगार मिलेगा, सरकार को 18 करोड़ का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
  • सिंगल यूज़ प्लास्टिक के लिए नियम बने, प्लास्टिक कैरी बैग होगा प्रतिबंधित, थर्मोकोल से बना सामान प्रतिबंधित होगा, उपयोग करने पर जुर्माना लगेगा।
  • वन विभाग में स्केलर का विषय अलगी कैबिनेट के लिए रखा गया।
  • साइबर क्राइसिस मैनेजमेंट प्लान राज्य में लागू किया गया, केंद्र के बनाये प्लान को राज्य ने अपनाया।
  • जीएसटी का बिल लाओ- ईनाम पाओ योजना को सरकार ने वापस लिया।
  • 2015 से 2019 तक पिटकुल की लेख रिपोर्ट सदन में प्रस्तुत होगी।
  • पुलिस के कॉस्टेबल भर्ती का बड़ा फैसला, भर्ती के नियमों में हुआ संसोधन।
  • मंगलदीप स्कूल अल्मोड़ा को दी गई निश्‍शुल्क जमीन, 04 हेक्टयर जमीन दी गई।
  • कारखाना अधिनियम में हुआ संशोधन, लाइसेंस के नवीनीकरण का शुल्क ऑनलाइन जमा होगा।
  • परिवहन विभाग में परिवर्तन कर्मचारी नियमावली में संशोधन, नए पद सृजित किए गए।
  • प्रोफेसर डीडी चैनियाल भारतीय भू-आकृतिक वैज्ञानिक संस्थान (आइजीआइ) के सर्वसम्मति अध्यक्ष मनोनीत किए गए हैं।
  • उत्तराखंड भाषा संस्थान में विभागीय ढांचों के पुनर्गठन का विषय अगली कैबिनेट में आएगा।
  • एनडीआरएफ को नैनीताल में 75 एकड़ जमीन दी गयी।
  • नगर निगम के सर्किल रेट को लेकर सरकार लाएगी अध्यादेश।
  • नई आबकारी नीति को मिली मंजूरी, दो साल के लिए दी जाएगी शॉप, ई टेंडरिंग से होगा वितरण, नए सिरे से राजस्‍व का होगा निर्धारण, देशी शराब की दुकानों पर बिकेगी बियर।
  • निगम क्षेत्रों में रात 11 बजे तक खुलेंगी शराब की दुकानें, पहाड़ी क्षेत्रों में रात 10 बजे तक खुलेगी शराब की दुकानें।

यह भी पढ़ें:

पौड़ी में नए सेल्फी प्वांइट का मुख्यमंत्री ने किया लोकार्पण, आप भी जाइये और खूबसूरत वादियों के साथ लीजिये सेल्फी